रिपोर्ट – राजेश तिवारी
बांदा। अतर्रा कस्बा स्थिति गौराबाबा धाम परिसर से असलहाधारी नकाबपोश बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े महंत का अपहरण करने के प्रयास के मामले का खुलासा पुलिस के लिये लोहे के चने चबाना सा साबित हो रहा है।मामले का पर्दाफाश करने में पुलिस की फिलहाल असफलता पर लोगों की उगलियां उठने लगी है | महंत ने घटना के तत्काल खुलासे की मांग की है |फिलहाल महंत की सुरक्षा के लिये मंदिर में पुलिस की तैनाती है।

अवगत हो की करीब पांच दिन पूर्व गौरा बाबा धाम के महंत पुरुषोत्तम दास उर्फ मुन्ना बाबा का मंदिर परिसर से दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों द्वारा असलहों के बल पर अपहरण करने की कोशिश की गई थी। इसकी लिखित तहरीर महंत ने थाना पुलिस को देकर सख्त कार्यवाही की मांग की थी, किंतु पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिसअभी अंधेरे में ही तीर चला रही है| पुलिस घटना को ही संदिग्ध साबित करने में तुली है। इससे इस महत्व पूर्ण शक्ति पीठ धाम के महंत पुरषोत्तम दास आगबबूला है।अपनी हत्या की आशंका जाहिर जता रहें हैं।कहा कि अगर ऐसा होता है तो उसका उत्तरदायित्व पुलिस पर होगा |घटना के बाद से नगर की जनता में भय ब्याप्त है।पूजा अर्चना हेतु मंदिर जाने में डर रहे हैं। कोतवाली निरीक्षक इंस्पेक्टर अरविंद सिंह गौर का कहना हैं कि जांच चल रही है। महंत की सुरक्षा में गार्ड तैनात किए गए हैं |

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
