City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

जलवा तेरा जलवा : बुंदेलखंड के 979 गांवों में महिलाओ की सरकार …

– विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुल 2888 प्रधान पदों पर 979 महिलाएं काबिज हुई हैं यानी बुंदेलखंड में करीब 30 फीसदी ग्राम पंचायतों में अब गांव की सरकार महिलाएं चलाएंगी। बुंदेलखंड की बात करें तो सर्वाधिक महिलाएं जालौन जिले में चुनी गई हैं। यहां 195 महिलाएं ग्राम प्रधान बनीं हैं वहीं दूसरे नंबर पर बांदा में 160 महिलाओं के सिर प्रधानी का ताज सजा।


चित्रकूटधाम मंडल में बांदा जनपद में 469 ग्राम पंचायतों में 78 सामान्य, 38 एससी, 44 ओबीसी महिला के लिए सीट आरक्षित कर दी गई। इसी तरह चित्रकूट की 331 ग्राम पंचायतों में 53 सामान्य वर्ग, 28 अनुसूचित जाति, 31 पिछड़ा वर्ग, हमीरपुर की 330 ग्राम पंचायतों में 50 सामान्य वर्ग, 28 अनुसूचित जाति, 34 पिछड़ा वर्ग महिला, महोबा की 273 ग्राम पंचायतों में 45 सामान्य, 22 अनुसूचित जाति, 26 पिछड़ा वर्ग और झांसी मंडल में झांसी जनपद की 496 ग्राम पंचायतों में 76 सामान्य, 43 अनुसूचित जाति, 47 पिछड़ा वर्ग व एक अनुसूचित जन जाति, जालौन की 574 ग्राम पंचायतों 94 सामान्य महिला, 48 अनुसूचित जाति, 55 पिछड़ा और ललितपुर की 415 ग्राम पंचातयों में 64 सामान्य महिला, 31 अनुसचित जाति व 39 पिछड़ा वर्ग आरक्षित सीट पर महिलाएं बुंदेलखंड की राजनीति में उतरी थीं। ये महिलाएं मिनी सचिवालयों में बैठकर अब गांव की सरकार चलाएंगी।


बुंदेलखंड में नव निर्वाचित महिला प्रधानों की संख्या जनपद वार, बांदा जिले 469 में160महिलाएं,इसी प्रकार चित्रकूट में 331 में 112 महिला, हमीरपुर 330 में 112,महोबा 273 में 93 ,झांसी 496 में 167,जालौन 574 में 195,ललितपुर 415 में134
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों में 25 फीसदी महिलाएं स्नातक हैं। इसमें से 40 फीसदी से अधिक महिलाएं कक्षा-8 व हाईस्कूल उत्तीर्ण हैं। 35 फीसदी महिलाएं निरक्षर हैं। इस पंचवर्षीय में ग्राम पंचायतों में 55 फीसदी जीते प्रधान 30 से 40 वर्ष उम्र के हैं। गांव के विकास के लिए अबकी ग्रामीण मतदाताओं ने अधिकांश युवाओं के हाथों पर गांव की सरकार की कमान सौंपी है।


बुंदेलखंड के सातों जनपदों में जिला पंचायत सदस्य , क्षेत्र पंचायत सदस्य में भी महिलाओं का खासा दबदबा रहा। आरक्षण के मुताबिक बुंदेलखंड के सातों जनपदों में 19 ब्लाक प्रमुख पद और एक मात्र हमीरपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कमान भी महिलाओं के हाथों में होगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आजादी का अमृत महोत्सव : “हर घर तिरंगा” अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 शिक्षक हुए सम्मानित, जल शक्ति राज्य राज्य मंत्री रामकेश और डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

City News Uttar Pradesh

धरती की कोख सूख रही: पानी की एक-एक बूंद पर खतरा, बर्बादी पर सिस्टम खामोश

City News Uttar Pradesh

भगत सिंह के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा : जिलाध्यक्ष …

City News Uttar Pradesh

जल जीवन मिशन में हजारों करोड़ रुपये घोटाले का आरोप लगा, आप नेताओं ने खाली मटके लेकर किया प्रदर्शन

Banda : होली का चढ़ा रंग, फिल्म अभिनेत्रियों का रूप में मंच पर पहुंचीं महिलाएं …

बांदा के मोहल्लों में खुले हैं प्राइवेट जल संस्थान: आरओ के नाम पर बिक रहा दूषित पानी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़