29.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
ट्रेनें बोल रहीं हैं ना बाबा न : रिजर्वेशन फुल हो जाने से कर रहीं हैं बाय -बाय टाटा
Other

ट्रेनें बोल रहीं हैं ना बाबा न : रिजर्वेशन फुल हो जाने से कर रहीं हैं बाय -बाय टाटा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ट्रेनों में रिजर्वेशन की स्थिति फुल हैं। न बाबा न और बाय -बाय कर रहीं हैं। रक्षाबंधन के त्योहार पर पांच सितंबर तक ट्रेनें के यही हालत हैं। आपको ताजा स्थिति बता दें की दिल्ली, मुंबई, भोपाल की ओर जाने वाली ट्रेनों की सीटें भर गई हैं। प्रतीक्षा सूची लंबी होती जा रही है। ऐसे में त्योहार पर बाहर जाने वाले यात्रियों में सीट को लेकर खासी मारामारी है। यहां तक कि जनरल कोच में भी गेट के पास खड़े होने में धक्कामुक्की के बीच यात्रा करनी पड़ रही है।

ट्रेनें बोल रहीं हैं ना बाबा न : रिजर्वेशन फुल हो जाने से कर रहीं हैं बाय -बाय टाटा
Trains are saying na baba na: Bye-bye Tata is doing as reservation is full

रक्षाबंधन का त्योहार 30 एवं 31 अगस्त को है। इसके चलते लोग पर्व में अपने घर जा रहे हैं। दूसरे दिन कजली का त्योहार होगा। परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए घर जाने के लिए लोग रिजर्वेशन कराने में जुटे हैं। आलम यह है कि दिल्ली, मुंबई, भोपाल जाने व आने वाली ज्यादातर ट्रेनों की सीटें फुल हो गई हैं। यात्रियों में एक-एक सीट के लिए मारामारी की स्थिति बनी हुई है।


यात्रियों का कहना है कि दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में स्लीपर तो दूर एसी का भी रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। 28 अगस्त से पांच सितंबर तक ट्रेनें फुल हैं। ऐसी स्थिति में या तो यात्रा निरस्त करनी पड़ेगी या फिर मजबूरी में बस में सफर करना पड़ेगा। स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे का कहना है कि रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या दो गुना हो जाती है। हर कोई त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए घर आता है। ऐसे में लोग पहले से ही रिजर्वेशन कराने में लगे हुए है, जिससे सीटें भर गई हैं।

ट्रेनें बोल रहीं हैं ना बाबा न : रिजर्वेशन फुल हो जाने से कर रहीं हैं बाय -बाय टाटा
Trains are saying na baba na: Bye-bye Tata is doing as reservation is full

ट्रेनों में रिजर्वेशन के ताजा हालत यह हैं की जबलपुर-लखनऊ (चित्रकूट एक्सप्रेस) की स्लीपर में 17 और एसी द्वितीय में 3, प्रयागराज-लोकमान्य तिलक (तुलसी एक्सप्रेस) की स्लीपर में 43, एसी द्वितीय दो, ग्वालियर-हाबड़ा (चंबल एक्सप्रेस) की स्लीपर में 25, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक (गोरखपुर एक्सप्रेस) की स्लीपर में 23, मानिकपुर-निजामुद्दीन (संपर्क क्रांति एक्सप्रेस) की स्लीपर में 28, जबलपुर-निजामुद्दीन (महाकौशल एक्सप्रेस) स्पीपर में 23, प्रयागराज-अंबेडकर (अंबेडकर नगर एक्सप्रेस) की स्लीपर में 25 वेटिंग चल रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जनप्रतिनिधि की सामाजिक प्रतिष्ठा को तार-तार करने का रचा जा है कुचक्र

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘वीबी-जी राम जी’ का ब्रेकअप ! अब नहीं होगा ‘जय राम जी’ !

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: घोसी चुनाव में सपा को जमानत के लाले, भाजपा की जीत निश्चित

भ्रष्टाचार में धंसे सुनील की ‘बौखलाहट’ : जाति की ढाल पर सीएम और विधायक पर वार !

City News Uttar Pradesh

नव दुर्गा महोत्सव तैयारी : आस्था पर भारी पड़ रही महंगाई

युवती की अश्लील फोटो बनाई: दुष्कर्म किया, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज़