- विनोद मिश्रा
बांदा। घोसी विधानसभा सीट पर कई दिनों तक अपने सघन प्रचार से वहां चर्चित हो गये “जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें दावा किया है की घोसी चुनाव में सपा की जमानत जब्त हो जाने का खतरा” मंडरा रहा है ! सपा मुखिया “अखिलेश यादव का चुनाव में अपने प्रत्याशी की जीत का दावा हवा हवाई” हैं।

जलशक्ति राज्य मंत्री निषाद नें यह बातें “अपने आवास पर हमसे विशेष भेंट” में कहीं। कहा की पीएम मोदी और सीएम योगी के कार्यों से जनता प्रभावित है। पहले की सरकारों में कसाइयों को देखकर गाय कापंती थी, आज गाय को देखकर कसाई कांपते है। उपचुनाव में मुसलमान भी भाजपा को वोट देने के लिए मन बना चुका है।

सवालों के जवाब में जलशक्ति राज्य मंत्री निषाद नें कहा की घोसी का उपचुनाव भाजपा के पक्ष में होगा। उप चुनाव से सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। उपचुनाव विकास के लिए हो रहा है। वहां की जनता दोबारा फैसला लेगी। उसे विकास पसंद है या फिर विनाश पसंद है। सपा अपराध और विनाश को संरक्षण देने का काम करती है। राज्य मंत्री निषाद नें कहा की योगी सरकार की दो प्राथमिकताएं है। पहले विकास और दूसरा जनता की सुरक्षा करना। घोसी का चुनाव सिर्फ विकास पर होगा। भाजपा प्रत्याशी की रिकॉर्ड मतों से जीत होगी।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें कहा की भाजपा जाति, धर्म, मजहब के आधार पर काम नही करती। सबका साथ सबका विकास भाजपा का मूल सिद्धांत है। यह देश सभी का है। मुसलमान भी भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुका है। सपा की तरफ से जाति और धर्म को लेकर बयानबाजी पर राज्य मंत्री निषाद नें कहा की ऐसी मानसिकता के बयान जनता को प्रभावित नहीं करते है। पीएम मोदी का बयान जनता को प्रभावित करता है। सीएम योगी की तरह विकास, सुरक्षा और जनता का कल्याण भाजपा के अलावा कोई नही कर सकता है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
