31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
अन्ना पशुओं का कथा पुराण नहीं बन पा रहा सत्य कथा: प्रशासन परेशान
Other

अन्ना पशुओं का कथा पुराण नहीं बन पा रहा सत्य कथा: प्रशासन परेशान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गौ वंशों के संरक्षण के लिये मंडल में प्रशासन की हो रही बैठकें और कवायदें ख्याली पुलाव से बन गई हैं ? धरातल में अन्ना जानवरों का नजारा पूर्ववत है ! गौशालाओं में गौवंशों का अकाल है ! हो भी क्यों नहीं वहां दुर्दशा हिलोरें लें रही हैं।

अन्ना पशुओं का कथा पुराण नहीं बन पा रहा सत्य कथा: प्रशासन परेशान
The story of Anna animals is not becoming a true story: Administration upset

जिलाधिकारियों एवं आयुक्त के आदेशों का नजारा ठन-ठन गोपाल है ! भूसे चारे की अनुपलब्धता दुर्दशा का शाश्वत सत्य है। कागजी औऱ मौखिक निर्देश महज कल्पना में सुहावने लगते हैं, पर हकीकत बहुत भयावह है। मौके की नजाकत देखना भी प्रशासन की औपचारिकता में सिमटा है। जिस सड़क या बाजार में से गुजरे अन्ना जानवरों की भरमार है। अन्ना जानवरों से दुर्घटनाये लगभग रोजाना सुर्खियों में रहती हैं।

अन्ना पशुओं का कथा पुराण नहीं बन पा रहा सत्य कथा: प्रशासन परेशान
The story of Anna animals is not becoming a true story: Administration upset

इधर मुख्य मंत्री नें भी पिछले दिनों आदेश कर दिये हैं की अन्ना जानवरों के लिये डीएम दोषी होंगे। मरता क्या न करता बांदा में तो डीएम लगातार बैठकें ले रहीं हैं। उनके सख्त निर्देशों का धरातल पर खास असर नहीं दिख रहा। एक अनुमान के अनुसार बांदा में अभी भी लगभग एक -डेढ़ लाख अवारा पशु गौशालाओं के बाहर घूम रहा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : शराब पीने के बाद हालत बिगड़ी, युवक की हुई मौत

City News Uttar Pradesh

बांदा सदर सीट : भाजपा प्रत्याशी प्रकाश हेतु एक जुट जातीय समीकरण, खुफिया तंत्र सतर्क !

City News Uttar Pradesh

एडीएम वित्त का फरमान : करों की वसूली में जमकर करें कड़ाई

City News Uttar Pradesh

अन्ना जानवरों पर अंकुश का प्रयास: प्रशासन के लिये बन गया हैआफत का परकाला

City News Uttar Pradesh

शहर कोतवाल राजेंद्र सिंह का अद्भ्य साहस : भयंकर आग हुई शांत, बची कई जानें

City News Uttar Pradesh

अपर एसपी ने जनसहयोग से बन रही पुलिस चौकी का किया भूमि पूजन

ब्रेकिंग न्यूज़