- विनोद मिश्रा
बांदा। जिलाधिकारी “दुर्गा नाग शक्तिपाल एवं भाजपा नेताओं के बीच शीतयुद्ध” की स्थिति उत्पन्न हो गई? दोनों के बीच “परिस्थितयां सामान्य नहीं” दिख रहीं ! “जिलाधिकारी पर यहां कथित तौर पर भाजपा की छवि धूमिल करनें के मीडिया मंच से जिस तरह के आरोप लगे हैं उससे तो यही लगता है की अंदर खाने कुछ ठीक नहीं है” !

दरअसल डीएम एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शीतयुद्ध की स्थिति का खुलासा “अतर्रा तहसील में अधिवक्ताओं के आंदोलन के दरम्यान” हुआ। “अधिवक्तागण एसडीएम नमन मेहता के कथित व्यवहार से आहत एवं मर्माहत से उनके स्थानांतरण” की मांग कर रहें थे। यह आंदोलन “लंबा खिंच” गया। डीएम का रुख एसडीएम के प्रति कथित तौर पर नर्म होने से “भाजपा में बौखलाहट” शुरू हुई। आरोप मढ़ दिया गया की “डीएम दुर्गा जिले में भाजपा की छवि धूमिल” करना चाहती हैं !

एसडीएम को हटाने के लिये क्षेत्रीय “विधायक ओम मणि वर्मा नें आरोप लगाया की डीएम सुन नहीं” रहीं ! भाजपा के पूर्व सांसद रमेश दिवेदी, भैरो प्रसाद मिश्रा, यहां तक की जिला संयोजक संजय सिंह नें भी ऐड़ी -चोटी का जोर लगाया पर “एसडीएम नमन मेहता अतर्रा में शोभायमान मुस्कराते हुये इशारे में आंदोलन को चुनौती” सा देते रहें ! वकीलों द्वारा अदालत के बहिष्कार के बावजूद वह मुकदमों की सुनवाई करते रहें। “उनके इस अदालती कार्य और मुकदमों के निस्तारण की प्रेस रिलीज भी प्रशासन मीडिया को उपलब्ध” कराता रहा। इससे भी यह अंदाजा लगाया गया की अतर्रा एसडीएम पर “जिला प्रशासन का वरद हस्त” है ?
इस बीच “16 अगस्त को सर्किट हाउस में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें कमिश्नर और डीएम को बुलाकर एसडीएम नमन मेहता को हटाने” के लिये कहा। इन्हें “आभास दिलाया की तत्काल कार्यवाई करें क्योंकि जनता में सरकार के प्रति गलत मैसेज” जा रहा है। इतना सब होने के बावजूद अतर्रा से “नमन मेहता को हटाने में दस दिन का समय” लगा दिया गया। इसका यह आशय लगाया जा रहा है की कथित तौर पर “डीएम नें भाजपा नेताओं को यह जता देने का इशारा किया है की वह सुनती सब की हैं,पर करती अपने मन की हैं” ? कुल मिलाकर “डीएम एवं भाजपा में शुरू हुये इस कथित शीत युद्ध का अंजाम क्या होगा, कौन सुपर साबित होगा, जनता में चर्चाओं और कयासों” का दौर है ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
