City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित बोले: विसर्जन पर्व पर बांदा तैयार, सुरक्षा-प्रकाश और सफाई पर नज़र
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित बोले: विसर्जन पर्व पर बांदा तैयार, सुरक्षा-प्रकाश और सफाई पर नज़र

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। नौ दिनों तक चली भक्ति, आस्था और श्रद्धा की लहर अब समापन की ओर है। पूरे जिले में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को होगा। शहर में स्थापित करीब 350 से अधिक प्रतिमाओं को अंतिम विदाई देने के लिए प्रशासन और नगर पालिका ने चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की हैं। हर गली-मोहल्ले से निकलने वाली शोभायात्राएं भक्तिरस में डूबी रहेंगी और शहर का माहौल जयकारों से गूंजेगा।

प्रतिनिधि अंकित बोले: विसर्जन पर्व पर बांदा तैयार, सुरक्षा-प्रकाश और सफाई पर नज़र

नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता  ने बताया कि केन नदी विसर्जन घाट को विशेष रूप से तैयार कराया गया है। नदी किनारे बल्लियां गाड़कर बैरिकेडिंग की गई है ताकि श्रद्धालुओं को कोई खतरा न हो। साथ ही हाईमास्ट लाइटों और साधारण बल्बों से घाट को जगमग कर दिया गया है। एक हाइड्रा मशीन भी घाट पर मौजूद रहेगी जिस पर हाईमास्ट लाइट लगाई गई है, ताकि रातभर क्षेत्र पूरी तरह रौशन बना रहे।

प्रतिनिधि अंकित बोले: विसर्जन पर्व पर बांदा तैयार, सुरक्षा-प्रकाश और सफाई पर नज़र

सुरक्षा और स्वच्छता पर भी खास ध्यान दिया गया है। नगर पालिका ने क्योटरा तिराहे से लेकर केन नदी घाट तक मार्ग प्रकाश की पुख्ता व्यवस्था की है। विसर्जन के दौरान सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए फोर्स तैनात करने और गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित की है। गौरतलब है कि शहर में इस बार 350 से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। विसर्जन के साथ ही इन प्रतिमाओं की विदाई का दृश्य भावनाओं से भरपूर होगा। भक्त ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच मां को विदाई देंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग ने प्रधानों को बनाया “ब्रांड एंबेसडर”: बांदा बनेगा देश की “शान” !

City News Uttar Pradesh

बांदा : ओटीपी पूछकर जालसाजों ने हड़पी थी रकम, साइबर टीम ने कराई वापस …

रिंकू शर्मा हत्याकांड : हिंदू धर्म प्रचार संघ का प्रदर्शन, हत्यारों को फांसी की सजा की मांग …

City News Uttar Pradesh

पूर्व मंत्री के पुत्र ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता, मुलायम व शिवपाल के थे बेहद करीबी

City News Uttar Pradesh

धान खरीद में ‘महाघोटाला’: इलेक्ट्रॉनिक तराजू बना ‘लूट’ का हथियार, काला खेल बेनकाब !

City News Uttar Pradesh

Banda- रिटायर्ड फौजी के घर का ताला तोड़कर हो गई चोरी…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़