28.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
फाइलेरिया प्रभावित अंगों की रखें सफाई, कैंपिंग के जरिए हाईड्रोसील मरीजों के आपरेशन की बनाई गई रणनीति
उत्तर प्रदेश

फाइलेरिया प्रभावित अंगों की रखें सफाई, कैंपिंग के जरिए हाईड्रोसील मरीजों के आपरेशन की बनाई गई रणनीति

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में तेजी लाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) द्वारा सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारियों, बीसीपीएम, बीपीएम के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें फाइलेरिया रोग से ग्रसित मरीजों के उपचार और देखभाल पर चर्चा की गई। फाइलेरिया प्रभावित अंगों की साफ-सफाई का तरीका बताया। कैंपिंग के जरिए हाईड्रोसील मरीजों के आपरेशन की रणनीति बनाई गई।

फाइलेरिया प्रभावित अंगों की रखें सफाई, कैंपिंग के जरिए हाईड्रोसील मरीजों के आपरेशन की बनाई गई रणनीति
Keep the cleaning of the filarial affected organs, a strategy made for the operation of hydrocele patients through camping

– कार्यशाला में फाइलेरिया अभियान पर जोर

शहर के एक होटल में शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरएन प्रसाद ने कहा का जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चल रहा है। इस बीमारी को रोकने के लिए दवा का सेवन ही एकमात्र उपाय है। लोग किसी भी तरह की भ्रामक बातों और अफवाहों से बचें और दवा का सेवन जरूर करें। उन्होंने समस्त चिकित्सा अधिकारियों (एमओआईसी) को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करें। अस्पताल आने वालों को अवश्य फाइलेरिया की दवा खिलाई जाए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के रीजनल कोआर्डिनेटर डा.राहुल ने कहा कि शरीर के जिस भी अंग में फाइलेरिया है, उसकी नियमित साफ-सफाई बेहद जरूरी है। इससे त्वचा के ऊपरी हिस्सों में संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। फाइलेरिया से प्रभावित अंगों में चोट लगने का खतरा भी ज्यादा होता है और ऐसी स्थिति में मरीज की तकलीफ भी बढ़ जाती है। बताया कि साफ-सफाई के लिए मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क किट की भी दी जाती है।

फाइलेरिया प्रभावित अंगों की रखें सफाई, कैंपिंग के जरिए हाईड्रोसील मरीजों के आपरेशन की बनाई गई रणनीति
Keep the cleaning of the filarial affected organs, a strategy made for the operation of hydrocele patients through camping

जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने कहा अभियान को सफल बनाने के लिए सोशल मोबिलाइजेशन के साथ जागरूकता की आवश्यकता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग दवा का सेवन कर सके। संक्रमण के बाद लक्षण दिखने में कई साल लग जाते हैं। तब तक लसीका तंत्र क्षतिग्रस्त हो जाता है। इसलिए फाइलेरिया की रोकथाम और जल्द पता लगाने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए चिकित्सा कर्मचारियों को संवेदनशील होना चाहिए। रक्षकदल क्षेत्र में भ्रमण कर कार्यक्रम को गतिशीलता प्रदान करे। कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डा. एमसी पाल, पाथ संस्था के डा. रवि प्रकाश, पीसीआई जिला समन्वयक राम बृजेश शर्मा इत्यादि शामिल रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राशन कार्ड धारकों को डीएम की सख्त चेतावनी, गरीब बनकर राशन लेने वालो पर की जाएगी कार्रवाई

डीएम दुर्गा शक्ति ने की विकास कार्यों की समीक्षा : नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा : सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा, मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज …

कोटेदारों नें लाभांश बढ़ाने को भरी हुंकार : बोले भरण पोषण नहीं हो पा रहा सरकार

City News Uttar Pradesh

बचत अधिकारी राकेश जैन की ऐतिहासिक यादगार विदाई: हो रही जन जन में चर्चा

महिला आरक्षण बिल: पूर्व सीएम अखिलेश बोले, नयी संसद में महाझूठ से भाजपा ने शुरू की अपनी पारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़