
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। 52वें राष्ट्रीय रामायण मेले का भव्य समापन रविवार को पद्म विभूषित तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के हाथों हुआ।

उन्होंने कहा कि चित्रकूट में चल रहा रामायण मेला अद्वितीय है और भविष्य में इस मेले को और अधिक बढ़ाने के लिए वे हरसंभव सहयोग करेंगे। स्वामी रामभद्राचार्य ने मेले के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा मिल रहे धन के अलावा, जो भी खर्च होगा, वह उनकी ओर से किया जाएगा।

उन्होंने सनातन धर्म विरोधी प्रचार को निराधार बताते हुए कहा कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे मनगढ़ंत हैं और इनका कोई आधार नहीं है। स्वामी रामभद्राचार्य ने बताया कि रामलला के मंदिर निर्माण के लिए उनकी याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश दिया।

स्वामी रामभद्राचार्य ने रामकथा के कई आयामों को भी बताया। उन्होंने बताया कि महर्षि बाल्मीकि ने सौ रामायणें लिखी थीं, और रामायण का महत्व अनंत है। साथ ही, उन्होंने रामचरित मानस के रचनाकार गोस्वामी तुलसीदास के जन्म स्थल चित्रकूट के राजापुर को लेकर खुशी व्यक्त की, और इसे जनपदवासियों का सौभाग्य बताया।

उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया की रामायण मेला आयोजित करने की परिकल्पना का भी जिक्र किया और कहा कि आने वाले समय में रामकथा के प्रकांड विद्वानों को आमंत्रित किया जाएगा।

स्वामी रामभद्राचार्य ने भगवान राम के प्रसिद्ध वचन, “जाकी रही भावना जैसी तिन्ह मूरत देखी तिन तैसी”, का उल्लेख करते हुए राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र मेले के कार्यकारी अध्यक्ष प्रक्षांत करवरिया, महामंत्री करुणा शंकर दिवेदी, मंत्री प्रद्युम दुबे लालू और संयुक्त मंत्री मनोज गर्ग द्विवेदी ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
