30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद : कोरोना महामारी को नहीं लेने देंगे आनंद ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोविड महामारी के मुकाबले के लिये डीएम आनंद सिंह अति संवेदनशीलहैं।महामारी से निपटने के लिये कृत संकल्पित भी। आक्सीजन व्यवस्था के प्रति गजब की सजगता दिखा रहें हैं। इसी संदर्भ में एल-3 कोविड अस्पताल राजकीय मेडिकल कॉलेज में उन्होने समीक्षा बैठक की। उन्हें बताया गया कि हमीरपुर और कानपुर से ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति हो रही है। पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता है।


जिलाधिकारी ने कोविड अस्पताल की विस्तार से समीक्षा की। मेडिकल कॉलेज के आक्सीजन प्रभारी डॉ. पीएन यादव ने बताया कि वर्तमान में आक्सीजन के डी टाइप के 220 सिलिडर और बी टाइप के 106 सिलिडर भरे हुए हैं। डी टाइप के लगभग 250 सिलिडर रनिग में हैं, हमीरपुर व कानपुर से निरंतर निर्बाध रूप से चक्रानुसार भरने के लिए भेजे जाते हैं। वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है।

जिलाधिकारी ने प्राचार्य को निर्देश दिया कि जो भी खाली ऑक्सीजन सिलिडरों को रीफिलिंग के लिए भेजा जा रहा है, सुरक्षा मानक का परीक्षण कर भेजा जाए। किसी भी दशा में खाली सिलिडर को रोका ना जाए। सुनिश्चित किया जाये कि ऑक्सीजन की कमी किसी भी दशा में न होने पाए।


प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि वर्तमान में 159 मरीज भर्ती हैं, जिसमें 52 मरीज आइसीयू व एचडीयू में भर्ती हैं। आउट सोर्सिंग कंपनी लायलटेक से अनुभवी मैन पावर की उचित व्यवस्थायें हैं।आवश्यक औषधियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में स्थापित जेनरेटरों को क्रियाशील रखा जाए और पर्याप्त मात्रा में ईंधन स्टॉक में रखा जाए। विद्युत सप्लाई बाधित होती है तो विद्युत आपूर्ति में कोई बाधा न उत्पन्न हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह, प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, मेडिकल कॉलेज के आइसीयू वार्ड प्रभारी डॉ. सुनील कुमार आर्या आदि मौजूद रहे।


बैठक के बाद जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी किया। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि निश्चित समय में प्लांट का कार्य पूर्ण किया जाए। कार्य गुणवत्तायुक्त एवं दिए गए मानक के अनुरूप कराया जाए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फूल मार्केट बना ‘अतिक्रमण की जड़’: वाहनों की पार्किंग से चौक बाजार में ‘जाम का जाल’

City News Uttar Pradesh

दिशा समिति की बैठक में गूंजी ‘जवाबदेही’ की आवाज़: विकास कार्यों की ‘रफ्तार’ पर सख्ती

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले किसानों का होगा आर्थिक विकास : नहरें करेंगी मालामाल

City News Uttar Pradesh

पुलिस कप्तान ने नरैनी कोतवाली का किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी निगाह बनाए रखने के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा योगी सरकार में यूपी है खुशहाल

City News Uttar Pradesh

खाद बन गई है बेवफा: “नैनों से नैना नहीं लड़ा” रहा किसान, उसकी वफाई पर नहीं विश्वास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़