28.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
खाद बन गई है बेवफा: "नैनों से नैना नहीं लड़ा" रहा किसान,उसकी वफाई पर नहीं विश्वास
उत्तर प्रदेश

खाद बन गई है बेवफा: “नैनों से नैना नहीं लड़ा” रहा किसान, उसकी वफाई पर नहीं विश्वास

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। किसानों के लिये खाद बेवफा बन गई है। वहीं वह नैनों खाद से नैना लड़ाना नहीं चाहता। सहकारी समितियों में लाइन लगाने के बाद भी किसानों को दानेदार डीएपी नहीं मिल रही है, जबकि नैनो डीएपी का पर्याप्त स्टाॅक है।

किसानों को नहीं मिल रही है बुवाई के लिये खाद : मचा हुआ है हाहाकार

दरअसल किसान नैनो डीएपी लेने से कतरा रहे हैं। उनका कहना है कि वे नैनो का इस्तेमाल करना नहीं जानते। इससे पहले कभी प्रयोग भी नहीं किया है। इस कारण इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। कहीं यह दगाबाज न हो जाये। यदि इसके इस्तेमाल से फसल अच्छी नहीं हुई तो सारी मेहनत व्यर्थ हो जाएगी।

खाद बन गई है बेवफा: "नैनों से नैना नहीं लड़ा" रहा किसान,उसकी वफाई पर नहीं विश्वास

चित्रकूटधाम मंडल में करीब ढाई लाख हेक्टेयर में दलहनी व तिलहनी फसलें होती हैं। 15 अक्तूबर से 15 नवंबर तक बुआई की जाती हैं। खेत तैयार हैं, लेकिन डीएपी न मिलने से किसान बुआई नहीं कर पा रहे हैं। मंडल में इस वर्ष रबी सीजन में 32,556 टन डीएपी वितरण का लक्ष्य था। अभी तक 11 हजार टन डीएपी वितरण का दावा किया जा रहा है। बिक्री केंद्रों पर 1152 टन डीएपी उपलब्ध है।

खाद बन गई है बेवफा: "नैनों से नैना नहीं लड़ा" रहा किसान,उसकी वफाई पर नहीं विश्वास

पीसीएफ के बफर स्टॉक में 2084 टन डीएपी है। प्रीपोजिसनिंग में 1203 टन डीएपी खाद बची है। डीएपी का स्टॉक खत्म न हो जाए, इसलिए अधिकारी समितियों में दो-दो दिन बाद एक-एक ट्रक (पांच-पांच सौ बोरी) डीएपी भेज रहे हैं, जबकि समितियों में तकरीबन 500 किसानों की लाइन रहती है। एक किसान को एक या दो बोरी खाद दी जा रही है। ऐसे में उन्हें बुआई छोड़कर खाद के लिए भटक रहे है। नैनो डीएपी खपाने के चक्कर में मंडल के चारों जिलों में डीएपी के स्टॉक में कटौती कर दी गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी का बड़ा ऐलान : यूपी में 100 दिन के अंदर 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य, वरिष्ठ अफसरों को दिया निर्देश

बेजुबानों को जिंदा दफनाने का मामला, लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम, डीएम ने जांच कमेटी की गठित

City News Uttar Pradesh

मौसम के मिजाज निराले : बारिश की दरियादिली से खेती किसानी में आफत आई

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की सूझ-बूझ : स्वतंत्रा दिवस पर माहौल बिगड़ने से बचा ! …

असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ : तीन आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अ‌वैध बने-अधबने हथियार बरामद

City News Uttar Pradesh

बीमा के 50 लाख पाने के लिए महिला की कराई हत्या, पति-ससुर भी साजिश में शामिल

ब्रेकिंग न्यूज़