24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर की 6 लाख 2 हजार की संपत्ति कुर्क
उत्तर प्रदेश

बांदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर की 6 लाख 2 हजार की संपत्ति कुर्क

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बांदा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त शिवरंजन उर्फ भइयन की अवैध संपत्ति की कुर्की की है। पुलिस ने आज उसकी 6 लाख 2 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की। इससे पहले, उसकी 76 लाख 41 हजार 5 सौ रुपये की संपत्ति भी कुर्क की जा चुकी है। अभियुक्त शिवरंजन उर्फ भइयन पर गैंगस्टर एक्ट, हत्या और अपहरण जैसे गंभीर आरोप हैं। उसे समाज में भय फैलाने और अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने का दोषी पाया गया है।

बांदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर की 6 लाख 2 हजार की संपत्ति कुर्क

पुलिस ने उसके खिलाफ थाना नरैनी में मु0अ0सं0 132/23 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत मामला दर्ज किया था। कार्रवाई के तहत पुलिस ने अभियुक्त की अवैध संपत्ति की पहचान कर उसे जब्त किया। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट बांदा ने 30 नवंबर 2023 को आदेश जारी किया था। पुलिस ने इस कार्रवाई के तहत 6 लाख 2 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इससे पहले मई 2024 में अभियुक्त की 76 लाख 41 हजार 5 सौ रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई थी।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की चली तबादला एक्सप्रेस : थानेदार हुये इधर से उधर

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा, “हमारे लिए यह जरूरी है कि माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अपराधियों को किसी भी हाल में अवैध संपत्ति अर्जित करने का मौका नहीं दिया जाएगा।” इस कार्रवाई के बाद माफियाओं और अपराधियों में खलबली मच गई है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : मंगेतर को बंधक बनाकर दी धमकी, कहा – शादी तोड़ दो नहीं तो मंडप में मारेंगे गोली …

विधायक प्रकाश एवं पालिका द्वारा ‘स्वच्छता मिशन’ को नई रफ्तार: सार्वजनिक शौचालय का ‘लोकार्पण’

City News Uttar Pradesh

विधवा महिला का देवर ने थामा हाथ : कोतवाली परिसर में बने मंदिर में हुई शादी

सुरक्षा या मजाक : बीस घंटे तक बांदा की हाई सिक्योरिटी जेल में घास में छिपा था कैदी, जिले में तलाश करती रहीं टीमें …

मुख्तार के सहयोगियों के घरों से असलहे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद: होगी गैंगेस्टर कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

सरकार की जुल्मी दोहरी नीति ? “बहनों पर करम” और “भाईयों पर सितम” !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़