30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
फूल मार्केट बना 'अतिक्रमण की जड़': वाहनों की पार्किंग से चौक बाजार में 'जाम का जाल'
उत्तर प्रदेश

फूल मार्केट बना ‘अतिक्रमण की जड़’: वाहनों की पार्किंग से चौक बाजार में ‘जाम का जाल’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ‘फूलों की खुशबू जहां वातावरण को महकाने’ का काम करती है, वहीं बांदा के मुख्य चौक बाजार में यह ‘फूल मार्केट’ अब ‘अतिक्रमण और यातायात की बदबूदार समस्या में तब्दील’ हो चुका है। जिस स्थान पर रोज़ाना फूलों की बिक्री होनी चाहिए थी, वह अब दोपहिया वाहनों के पार्किंग स्थल और सड़क कब्ज़े का अड्डा बन गया है। शहर के चौक बाजार से लेकर शंकर गुरु की दुकान वाले रास्ते तक, और फिर वहां से पुरानी बजाजी होते हुए कोतवाली मार्ग तथा नवीन रावत की सर्राफा दुकान से डीएवी कॉलेज तक जाने वाले रास्ते, तीनों मुख्य मार्ग इस ‘फूल मार्केट’ के चलते भारी जाम, अव्यवस्था और अराजकता का शिकार हो चुके हैं।

फूल मार्केट बिखेर रहा ह़ै अतिक्रमण की खुशबू : वाहनों का बन गया पार्किंग स्थल

दुकानदारों ने सड़क किनारे ही फूलों की बिक्री की अस्थायी दुकानें सजा ली हैं। वहीं, आम नागरिक से लेकर व्यापारी तक अपने दोपहिया वाहनों को बीच सड़क खड़ा कर देते हैं। परिणामस्वरूप, आवागमन बाधित, व्यवसाय प्रभावित, और जनता त्रस्त। लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण आज यह छोटी-सी जगह जाम का स्थायी केंद्र बन गई है। किसी भी त्योहार, शादी-ब्याह के सीजन या सुबह-शाम के व्यस्त समय में इस रास्ते से निकलना मानो यातायात की परीक्षा बन जाता है। “ना तो ट्रैफिक पुलिस की तैनाती, ना कोई बैरिकेडिंग,ना ही पार्किंग व्यवस्था,सब कुछ भगवान भरोसे चल रहा है”।

फूल मार्केट बिखेर रहा ह़ै अतिक्रमण की खुशबू : वाहनों का बन गया पार्किंग स्थल

दूसरी तरफ फूल विक्रेता अपनी रोज़ी-रोटी की मजबूरी बताते हैं, वहीं दूसरी तरफ यह प्रश्न भी उठता है कि क्या रोज़गार के नाम पर सड़क पर कब्ज़ा करना जायज़ है ? क्या आम राहगीर और दूसरे दुकानदारों की सुविधा का कोई मूल्य नहीं ? प्रशासन चाहें तो फूल मार्केट को किसी निर्धारित स्थल या मंडी परिसर में स्थानांतरित कर सकता है। लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। सर्राफा कारोबारी का कहना है कि कोतवाली मार्ग जो पहले ही व्यस्त क्षेत्र है,अब फूल मार्केट से और सिकुड़ गया है। डीएवी कॉलेज मार्ग, जहां छात्रों का आना-जाना बना रहता है, वहां हर दिन घंटों की जाम की स्थिति रहती है। सर्राफा और मिठाई दुकानों के बाहर वाहन खड़े रहने से ग्राहक भी परेशान हैं। अगर ट्रैफिक रुक जाए, तो पूरा बाजार ठप हो जाता है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निकम्मे स्वाथ्य विभाग को छका रहा डेंगू : आकड़ा पंहुचा सौ के पार, “हाय राम हाय”

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें एक्सियन को लगाई फटकार : नलकूप तक बिजली लाईन खींचने के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

निकाय चुनाव : अपना दल एस नें आलस त्याग ली अंगड़ाई

यूपी : मनरेगा मजदूरों के लिए बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आई प्रदेश सरकार, श्रमिकों की आय बढ़ाने के लिए करेगी यह काम

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया: ललितपुर में बनेगा प्रदेश का पहला फार्मा पार्क

मंत्री एवं विधायक द्वारा ‘अखंड भारत’ का संदेश: लौहपुरुष को श्रद्धांजलि, एकता दौड़ में ‘जोश’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़