24.8 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
प्लास्टिक पर पालिका का ‘बड़ा प्रहार’: बाजार में मचा हडपकंप, दुकानों से भारी मात्रा में जब्ती
उत्तर प्रदेश

प्लास्टिक पर पालिका का ‘बड़ा प्रहार’: बाजार में मचा हडपकंप, दुकानों से भारी मात्रा में जब्ती

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका परिषद ने शहर में ‘प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक’ सामग्री के खिलाफ ‘कड़ा अभियान’ छेड़कर बाजार में खलबली मचा दी है। अधिशासी अधिकारी श्रीचंद के नेतृत्व में चली इस बड़ी कार्यवाही ने न केवल व्यापारियों को चौकन्ना कर दिया, बल्कि बाजार में ‘अफरा-तफरी’ की स्थिति पैदा कर दी। पॉलिथीन विक्रेताओं के खिलाफ ‘हल्ला बोल’ करते हुए पालिका टीम ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री जब्त कर साफ संदेश दे दिया कि अब कानून तोड़ने वालों की खैर नहीं।

प्लास्टिक पर पालिका का ‘बड़ा प्रहार’: बाजार में मचा हडपकंप, दुकानों से भारी मात्रा में जब्ती

इस विशेष महाअभियान के तहत “एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन” को प्राथमिकता दी गई। जिस भी दुकान में प्रतिबंधित पॉलिथीन या प्लास्टिक सामग्री का भंडारण, बिक्री या उपयोग पाया गया, वहां तत्काल कार्यवाही कर जुर्माने और जब्ती की कार्यवाही की गई। पालिका ने इस दौरान व्यापारियों से स्पष्ट कहा “प्लास्टिक छोड़ो, पर्यावरण बचाओ, नहीं तो भुगतो सजा।” पालिका टीम द्वारा बाजार में की गई छापेमारी में कई व्यापारियों से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। अधिशासी अधिकारी श्रीचंद के नेतृत्व में यह पूरी कार्यवाही युद्धस्तर पर की गई।

प्लास्टिक पर पालिका का ‘बड़ा प्रहार’: बाजार में मचा हडपकंप, दुकानों से भारी मात्रा में जब्ती

साथ ही ईमानदार दुकानदारों जो ‘कपड़े के थैले’ में सामान दे रहे थे, उनकी खुले मंच से सराहना भी की गई। यह कदम नकारात्मक को रोकने और सकारात्मक को प्रोत्साहित करने की नीति का बेहतरीन उदाहरण बना। अभियान में खाद्य एवं सफाई निरीक्षक हेमंत, स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक खरे, राजस्व निरीक्षक रामजस सिंह, तथा नगर पालिका परिषद के कर एवं सफाई विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। यह टीम न केवल जब्ती और चेतावनी में जुटी रही बल्कि व्यापारियों और आम नागरिकों को जागरूक भी करती रही।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें विश्वकर्मा श्रम सम्मान में बांटे टूल किट

City News Uttar Pradesh

निकम्मा स्वास्थ विभाग : बांदा के बछेही उप स्वास्थ केंद्र में नहीं आया कभी स्टाफ

City News Uttar Pradesh

बांदा : साइबर अपराधियों को पुलिस टीम ने दबोचा, नेट बैकिंग के जरिए की गई थी लाखों की हेराफेरी …

वाहन स्वामी पर दर्ज की जाएगी एफआईआर: एआरटीओ

City News Uttar Pradesh

हिंदूवादी सहकारी संघ : निर्विरोध निर्वाचन हुआ संपन्न

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें सिध्द बाबा स्थान पर कराया अखंड रामायण एवं भंडारा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़