![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। सोमवार का दिन बांदा के लिए ऐतिहासिक बन गया, जब अशोक लाट तिराहे पर छात्रों का आक्रोश ज्वालामुखी बनकर फूट पड़ा। उ.प्र. स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले जुटे ‘सैकड़ों छात्रों’ ने न केवल जिले की चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठाए, बल्कि रोजगार, कृषि संकट, व्यापारियों की समस्याओं और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर हुंकार भर दी।

कमिश्नर कार्यालय तक गूंजे नारों और ज्ञापन ने साफ संकेत दिया कि अब युवा चुप नहीं बैठेंगे। धरना-प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे छात्र नेता शैलेन्द्र वर्मा ने मंच से सबसे पहले रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज का मुद्दा उछाला। उन्होंने कहा, यहां डाक्टरों एवं स्टाफ की कमी से समुचित इलाज नहीं हो पा रहा। लूट-खसोट चल रही है।

जिला अस्पताल में गरीब मरीजों का आर्थिक शोषण कराया जा रहा है। लव सिन्हा ने कहा की ‘छात्रसंघ चुनाव’ लोकतंत्र की नर्सरी है। इसे बहाल न करके सरकार छात्रों की आवाज़ को दबा रही है। परीक्षाओं की अव्यवस्था छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

धरने के मंच से देवेश मोनू ने किसानों के संकट पर सीधी चोट करते हुए कहा कि परसौंडॉ ग्राम समेत पूरे बुंदेलखंड का किसान बदहाल है। “पानी की किल्लत, लागत बढ़ती और मुआवज़ा न मिलने से किसान टूट’ चुका है। सरकार खेत और किसान को भूलकर केवल ‘आंकड़ों का खेल’ खेल रही है।”

इसी कड़ी में यशराज गुप्ता ने बाजार व्यवस्था और व्यापारियों की समस्याओं को उठाया। वहीं साजिद अली और दीपक गुप्ता ने रोजगार पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘बिना फैक्ट्री और उद्योग लगाए रोजगार का संकट खत्म’ नहीं होगा। धरने में छात्रों की भारी मौजूदगी प्रशासन के माथे पर पसीना ले आई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे। छात्र आंदोलन को मजबूती देने के लिए विभिन्न संगठनों ने भी साथ दिया। भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह, शैलेन्द्र पटेल, एबीवीपी से सुधांशु चौहान और किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल शर्मा ने छात्रों की मांगों का समर्थन कर सरकार पर दबाव और बढ़ा दिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
