23.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश का विकास की रफ्तार पर 'हंटर' : योजनाओं में सुस्ती पर अफसरों को फटकार
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश का विकास की रफ्तार पर ‘हंटर’ : योजनाओं में सुस्ती पर अफसरों को फटकार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद में अब विकास को लेटलतीफी नहीं, तीव्रता की रफ्तार दी जा रही है। जल शक्ति राज्य मंत्री एवं तिंदवारी विधायक रामकेश निषाद ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब योजनाओं पर केवल कागज़ी घोड़े नहीं दौड़ेंगे, ज़मीनी सच्चाई के अनुसार प्रशासन को जवाबदेह बनना ही होगा।

मंत्री रामकेश का विकास की रफ्तार पर 'हंटर' : योजनाओं में सुस्ती पर अफसरों को फटकार

शुक्रवार को आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक में मंत्री निषाद ने अफसरशाही को सीधी चुनौती देते हुए कहा “जनता के पैसे से योजनाएं चलती हैं”, और जनता के हित में ही उनका क्रियान्वयन समय पर और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।

मंत्री रामकेश का विकास की रफ्तार पर 'हंटर' : योजनाओं में सुस्ती पर अफसरों को फटकार

बैठक में उन्होंने जिले की चहुंमुखी प्रगति से संबंधित आधारभूत संरचना विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, पीने के पानी, और प्रधानमंत्री-सीएम योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की। बैठक केवल औपचारिकता नहीं रही, बल्कि मंत्री ने फाइलों से बाहर आकर फील्ड की हकीकत पूछी और कई योजनाओं में ढिलाई पाए जाने पर तीखा असंतोष जताया।

मंत्री रामकेश का विकास की रफ्तार पर 'हंटर' : योजनाओं में सुस्ती पर अफसरों को फटकार

बैठक के बाद मंत्री ने परिसर में “मां के नाम एक पेड़” अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को नया आयाम दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा “जो अपने माता-पिता का सम्मान करता है, वही असली विकास की जड़ें सींचता है। पेड़ लगाना केवल पर्यावरण नहीं, संस्कार की सेवा है।” सबसे मारक और जमीनी मुद्दे पर बात तब आई जब मंत्री रामकेश निषाद ने तहसील पैलानी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाला देते हुए बिजली विभाग को कठघरे में खड़ा कर दिया।

मंत्री रामकेश का विकास की रफ्तार पर 'हंटर' : योजनाओं में सुस्ती पर अफसरों को फटकार

उन्होंने दो टूक कहा कि “बाढ़ के दौरान निचले इलाकों में लगे विद्युत पोलों के डूबने से पूरे गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो जाती है। ये तकनीकी लापरवाही नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही है।” उन्होंने मौके पर मौजूद अधिशासी अभियंता को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि सभी बाढ़ संभावित इलाकों में तत्काल सर्वे कर नीचे लगे पोलों को ऊंचे स्थानों पर शिफ्ट किया जाए। बिजली आपूर्ति से जुड़े किसी भी उपकरण को बाढ़ से सुरक्षित ऊंचाई पर रखा जाए। वरना कार्यवाही में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निकम्मापन : पुराने आवास मिले नहीं, नये आवासों का लक्ष्य जारी ! …

प्राथमिक शिक्षक संघ में फर्जीवाड़ा : सहायक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन

कब्र खुदवाकर प्रशासन ने निकलवाया लड़की का शव: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

City News Uttar Pradesh

Banda : पूर्व मंत्री विवेक सिंह की पत्नी मंजुला संभालेगी पति की राजनीतिक विरासत, सपा से लड़ेगी चुनाव ! चर्चा गर्म…

City News Uttar Pradesh

दया करो सरकार : डाक्टरों का अभाव क्या आक्सीजन करे उपचार !

Banda-मंडल के 1.38 लाख मजदूरों को 25.67करोड़ का लाभ

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़