27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
समाधान दिवस का 'प्रशासनिक तमाशा': मैदान में फरियादी, पर निस्तारण का आंकड़ा 'शर्मनाक' !
उत्तर प्रदेश

समाधान दिवस का ‘प्रशासनिक तमाशा’: मैदान में फरियादी, पर निस्तारण का आंकड़ा ‘शर्मनाक’ !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जनता की आवाज़ क्या सच में सुन रहा है प्रशासन ? क्या “सम्पूर्ण समाधान दिवस” महज़ खानापूर्ति बनकर रह गया है या यह ‘हकीकत में समस्याओं का हल निकालने वाला मंच’ है ? इन तमाम सवालों के घेरे में रहा तहसील अतर्रा में आयोजित समाधान दिवस, जिसकी अध्यक्षता स्वयं डीएम जे. रीभा ने की, जिसमें प्रशासनिक अमले की पूरी मौजूदगी रही। ।

समाधान दिवस का 'प्रशासनिक तमाशा': मैदान में फरियादी, पर निस्तारण का आंकड़ा 'शर्मनाक' !

डीएम से लेकर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, उप जिलाधिकारी अतर्रा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और जिला स्तरीय अधिकारीगण मौके पर मौजूद थे। मंच भी सजा, टेबल-कुर्सियां लगीं, पर सवाल यह उठा कि क्या समाधान हुआ ?

समाधान दिवस का 'प्रशासनिक तमाशा': मैदान में फरियादी, पर निस्तारण का आंकड़ा 'शर्मनाक' !

इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 136 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व विभाग के 60, पुलिस विभाग के 22, विकास विभाग के 20 और अन्य विभाग के 34 लेकिन हैरानी की बात यह रही कि केवल 5 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। यह आंकड़ा चौंकाता है और कई सवाल खड़े करता है ? क्या बाक़ी 131 शिकायतें फिर ‘अगली तारीख़’ पर टाल दी गईं?

समाधान दिवस का 'प्रशासनिक तमाशा': मैदान में फरियादी, पर निस्तारण का आंकड़ा 'शर्मनाक' !

डीएम जे. रीभा ने मंच से निर्देश दिए कि “जनशिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त और समयबद्धता के साथ किया जाए।” लेकिन जब समाधान दिवस में ही 5 समाधान हो पाए, तो यह बात कागज़ी दस्तावेज़ों में कितनी कारगर होगी ? ग्रामीण क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं ने अंदरखाने नाराज़गी भी जताई। एक बुजुर्ग किसान ने कहा, “हमने 4 बार शिकायत की, हर बार नई तारीख़ मिलती है, पर नतीजा वही शून्य।” एक महिला ने भी राजस्व विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, जिसका निस्तारण फिर “जांच के बाद” के हवाले कर दिया गया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दो नाबालिग बहनों को रिटायर्ड फौजी ने घर में बंद कर: दुष्कर्म का किया प्रयास

City News Uttar Pradesh

पत्रकार इकबाल खान को कुचलने की कोशिश ? कंधा टूटा सिर फटा, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने केंद्रीय बजट को बताया ऐतिहासिक: कहा- यह हर वर्ग के लिए “लाभकारी”

City News Uttar Pradesh

जल जीवन मिशन योजनाओं का निरीक्षण : जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव एंव राज्य मंत्री रामकेश ने दिखाए गर्म तेवर !

City News Uttar Pradesh

बरसात में ‘ज़हरीली’ सरसराहट : सर्पदंश का बढ़ता कहर, हर साल निगल रहा ज़िंदगियाँ

खौफनाक कांड: सिपाही द्वारा ‘कुल्हाड़ी’ से ‘मासूम बेटी’ की हत्या, पत्नी गंभीर, आरोपी लापता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़