- विनोद मिश्रा
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव स्थित नई बस्ती में सोमवार को दिनदहाड़े आंगन में लेटे प्रापर्टी डीलर की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामला आशनाई का है। तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछतांछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

– मटौंध थाने के भूरागढ़ की नई बस्ती में हुई घटना
छतरपुर जिले के परेई गांव निवासी राम सिंह यादव (36) पुत्र मान सिंह प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। वह मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ स्थित नई बस्ती में मकान बनवाकर रहता था। वह प्रतिदिन गांव आता जाता था। सोमवार की दोपहर वह आंगन में लेटा था। तभी सह प्रापर्टी डीलर समेत तीन लोगों ने उसे दबोच लिया। पहले चाकू से उसका गला रेत दिया।

इसके बाद भी जब उसका दम नहीं निकला तो हत्यारों ने उसका पेट चीर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच पड़ोस की एक महिला ने देखा तो नजदीक में रह रहे ममेरे भाई रामदास को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रामदास ने देखा तो राम सिंह खून से लथपथ मृत पड़ा हुआ था। रामदास ने घटना की सूचना भूरागढ़ पुलिस चैकी को दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष और भूरागढ़ चैकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक के ममेरे भाई रामदास ने बताया कि राम सिंह प्रतिदिन गांव से आता जाता था। उसकी पत्नी गुड़िया अपने दो बच्चों के साथ गांव में रहती थी। राम सिंह यहां प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। उसके साथ में एक अन्य युवक भी काम करता था। वह उसके घर में किराए से रहता था।

राम सिंह ने बताया कि उसने सहयोगी को कुछ दिन पहले छत डलवाने के लिए डेढ़ लाख रुपया भी दिया था। वह रुपया उसने वापस नहीं दिया। दोनो के बीच मनमुटाव हो गया। चार दिन पहले राम सिंह ने उससे कमरा भी खाली करा लिया था। दोपहर को राम सिंह गांव से भूरागढ़ आया था और अपने आंगन में लेटा हुआ था। तभी सूना मौका देखकर हत्यारे घर में घुस गए, उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

– पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि मामला आशनाई का है। फिलहाल तीन लोगों को पूछतांछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही इस वारदात का खुलासा होगा।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
