City News Uttar Pradesh
विधानसभा चुनाव : पीएम की रैली में लोगों को लाने के लिए लगाई जाएंगी 1600 बसें
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : पीएम की रैली में लोगों को लाने के लिए लगाई जाएंगी 1600 बसें, डीएम ने दिया आदेश, सिंचाई विभाग देगा पैसा

 

महोबा। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महोबा में 19 नवंबर को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए जिला प्रशासन भी जुट गया है। आसपास के जिलों से भीड़ लाने के लिए 1600 बसों का जुगाड़ किया जा रहा है।
इसका खर्च सिंचाई विभाग उठाएगा। डीएम मनोज कुमार ने उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर बसें उपलब्ध कराने को कहा है। 19 नवंबर को पीएम मोदी पुलिस लाइन के समीप बने ग्राउंड से बुंदेलखंड की सबसे बड़ी अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण करेंगे।

विधानसभा चुनाव : पीएम की रैली में लोगों को लाने के लिए लगाई जाएंगी 1600 बसें
Mahoba: 1600 buses will be set up to bring people to PM’s rally, DM ordered, Irrigation Department will give money

कार्यक्रम में महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट के योजनाओं के लाभार्थी और आमजन पीएम को सुनने के लिए पहुंचेंगे। इसको लेकर प्रशासन भी भीड़ जुटाने के लिए पसीना बहा रहा है। गांव-गांव से लोगों को लाने और घर तक पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी ने राज्य सड़क परिवहन के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है, जिसमें 1600 बसें उपलब्ध कराने को कहा है और पत्र में स्पष्ट कर दिया गया है कि बसों का भुगतान सिंचाई विभाग द्वारा किया जाएगा। उन्होंने पत्र में क्षेत्रीय प्रबंधक चित्रकूट धाम मंडल बांदा को 18 नवंबर को बसें उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

विधानसभा चुनाव : पीएम की रैली में लोगों को लाने के लिए लगाई जाएंगी 1600 बसें
Mahoba: 1600 buses will be set up to bring people to PM’s rally, DM ordered, Irrigation Department will give money

– सात करोड़ से ज्यादा की राशि होगी खर्च 

क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि एक बस का एक दिन का किराया 22,081 रुपये है। इस हिसाब से देखा जाए तो 18 और 19 नवंबर दो दिन में 7.06 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। जिलाधिकारी  महोबा ने शासन को पत्र लिखा है। हमारे रीजन में 1600 बसें नहीं हैं। विभाग में वार्ता चल रही है शायद प्राइवेट बसें पहुंचेंगी। अगर रोडवेज की बसें जाती हैं तो एक दिन का एक बस का किराया 22,081 रुपये है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विनय कुमार ने बताया कि बसों के लिए खर्च के संबंध में जानकारी नहीं है। अगर जिलाधिकारी ने पत्र लिखा है तो शासन से ही तय किया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की जन चौपाल : समझाया भाजपा सरकार में विकास की बहार !

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह मौत प्रकरण : फरार पति दीपक सिंह गौर गिरफ्तार

जेबकतरों का तांडव : बीमा अभिकर्ता व राजस्व निरीक्षक को लगा दिया चूना

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कोरोना से निपटने को खोला खजाना …

डीएम दुर्गा शक्ति के निर्देश पर हो गया खुल जा सिम -सिम: केयर टेकर भी हटा

City News Uttar Pradesh

सम्पूर्ण समाधान दिवस: “बन गया आंख का अंधा नाम का नयन सुख” !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़