24.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश की बड़ी सौगात: 20.36 करोड़ से परियोजनाओं से 'सड़को' का होगा 'कायाकल्प'
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश की बड़ी सौगात: 20.36 करोड़ से परियोजनाओं से ‘सड़को’ का होगा ‘कायाकल्प’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विकास को “नई गति” देने की दिशा में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बड़ी पहल की है। उनके प्रयासों से क्षेत्र को “करीब 20 करोड़ 36 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात” मिली है। इसी क्रम में तीन प्रमुख ग्रामीण सड़कों के निर्माण और सुधार की योजना को मंजूरी मिली है, जिससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

मंत्री रामकेश की बड़ी सौगात: 20.36 करोड़ से परियोजनाओं से 'सड़को' का होगा 'कायाकल्प'

इन परियोजनाओं के अंतर्गत कुल 5.550 किलोमीटर लंबी तीन महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों का निर्माण लगभग 20.36 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। विभाग ने निविदा प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और प्रारंभिक धनराशि भी जारी कर दी गई है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। तिंदवारी क्षेत्र के बगीचा डेरा से खप्टिहाकला अलोना संपर्क मार्ग का निर्माण 950 मीटर लंबाई में किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण पर 79.57 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 3.73 लाख रुपये की प्रारंभिक धनराशि जारी कर दी गई है।

मंत्री रामकेश की बड़ी सौगात: 20.36 करोड़ से परियोजनाओं से 'सड़को' का होगा 'कायाकल्प'

यह मार्ग लंबे समय से कच्चा और उबड़-खाबड़ होने के कारण ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। सड़क बनने के बाद आसपास के गांवों के लोगों को राहत मिलेगी और छोटे वाहनों की आवाजाही सुगम हो सकेगी। पलरा नरी संपर्क मार्ग से वंशी डेरा तक 1.600 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 1.30 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। इसके लिए 6.14 लाख रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। यह मार्ग कई गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ता है। इसी क्रम में अमारा से मरोहला डेरा तक 3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 2.09 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके लिए 10.49 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। यह मार्ग ग्रामीण अंचल के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है और इसके निर्माण से कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ख़ास खबर : मुलायम सिंह यादव सदैव सामाजिक समानता के पैरोकार रहे, गरीबों को ‘नेताजी’ ने दिलाया उनका हक

City News Uttar Pradesh

पठान मूवी से विश्वहिंदू महासंघ परेशान: प्रतिबंध के लिये योगी महाराज से गोहार

City News Uttar Pradesh

Banda- स्कूल की बाउंड्री से नाराज दबंगों ने प्रधान को पीटा,पांच पर रिपोर्ट…

City News Uttar Pradesh

ग्राम पंचायत सचिव धर्मेंद्र सिंह भ्रष्टाचार के शिखर पर: अधिकारियों की क्यों मेहरबानी

City News Uttar Pradesh

दुःसाहस की पराकाष्ठा: छात्रा को अगवाकर स्कूटी सवार युवकों ने मंदाकिनी पुल से फेंका

अंकित गुप्ता ने गड्ढा मुक्त की संभाली कमान: सफाई और रोशनी से सजा बांदा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़