City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सूखे बुन्देलखंड मेंशहद की बरसात,क्रांति का आगाज…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । बुंदेलखंड में होगी शहद की बरसात। यह हम नहीं कृषि वैज्ञानिको दावा है। यहां मधु क्रांति की अपार संभावनाएं हैं। परागित फसलों की विविधता को देखते हुए मौनपालन के लिए वार्षिक फसल पंचाग तैयार किया जा रहा है, जिससे पूरे वर्षभर मधुमक्खियों के लिए मकरंद एवं परागकण की आपूर्ति हो सकेगी। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कीट विज्ञान विभाग के तत्वावधान में मधुमक्खी पालन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। इसमे बताया गया कि किसान जलवायु के अनुकूल फसलों का चयनकर अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं।


कृषि महाविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग तत्वाधान में अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना मधुमक्खी, परागणकारी एवं पीआइ फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रशिक्षण का कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राध्यापक डॉ. रामाश्रित सिंह व बिहार के समस्तीपुर स्थित केंद्रीय कृषि विवि के डा. राजेन्द्र प्रसाद ने मधुमक्खी पालन की महत्ता एवं वैज्ञानिक तरीके से मधुमक्खी पालन के तरीकों पर विशेष बल दिया। कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने बुंदेलखंड में मधुमक्खी पालन से आय अर्जन की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कृषकों को समूह में मधुमक्खी पालन करने के लिए प्रेरित किया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दरोगा दिलीप कुमार मिश्रा नें “संवेदनशीलता” से जीता जनता जनार्दन का “दिल” : गूंजा “वाह”

City News Uttar Pradesh

सावधानी हटते ही घटी दुर्घटना : तीन की हो गई मौत

सैमरी नाले में शव मिलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, बेहोश पड़ी मिली युवती …

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का बड़ा एलान: यूपी में हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स के नाम पर होंगी सड़कें

City News Uttar Pradesh

गरीबों के ‘राशन’ पर ‘अमीरों’ का ‘डाका’: 48 हजार ‘आपात्र’ हुए बेनकाब, करोड़ों की योजना पर सवाल ?

City News Uttar Pradesh Desk

पर्यटन मंत्री का सीमा पर अभूतपूर्व स्वागत : पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें रचा इतिहास

ब्रेकिंग न्यूज़