- विनोद मिश्रा
बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में चरवाहों को युवती सैमरी नाले में पड़ी मिली। शव मिलने की सूचना पर पुलिस आनन-फानन मौके पर पहुंची। पानी से बाहर निकलाने पर वह बेहोशी की हालत में थी। इससे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी वह ज्यादा कुछ बता नहीं पा रही है।

तिदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी नाले के पास शुक्रवार दोपहर चरवाहे गए तो वहां पानी में 24 वर्षीय युवती पड़ी मिली। उसकी स्थिति देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। इस पर सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने तिदवारी थाना प्रभारी को मौके पर भेजा। सांस चलती मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उस समय उसका शरीर बुरी तरह कांप रहा था। आक्सीजन लगाने पर जब उसकी हालत कुछ सामान्य हुई तो महिला पुलिस कर्मी पूनम ने घटना के बारे में जानकारी करने का प्रयास किया। काफी पूछने पर वह बमुश्किल सिर्फ अपना नाम अंजली पुत्री सुखलाल निवासी गायत्री नगर मुहल्ला शहर बता पाई। पति का नाम रवि बताया है।

हालांकि बाद में वह उसका कोई दूसरा नाम बताने लगी। उसने जो नंबर पुलिस को बताए वह भी स्विच आफ बताते रहे हैं। सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि उसके पूरी तरह होश में आने पर पूरे मामले की जानकारी हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके घर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

युवती के बेहोशी की हालत में नाले में मिलने पर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अकेले आखिर व इतनी दूर कैसे चली गई। उसके साथ कई बड़ी घटना होने की भी आशंका है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
