City News Uttar Pradesh
अपना दल एस पार्टी को राज्य स्तरीय मान्यता मिलने पर कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
उत्तर प्रदेश

अपना दल एस पार्टी को राज्य स्तरीय मान्यता मिलने पर कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अपना दल (सोनेलाल) पार्टी को बृहस्पतिवार को राज्य स्तरीय दल का दर्जा प्रदान किया गया। पार्टी अब तक उत्तर प्रदेश में एक पंजीकृत राजनीतिक दल था। वही पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि,“ यह पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के बलिदान और कठिन परिश्रम का परिणाम है। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, प्रशंसकों और शुभचिंतकों को इस उपलब्धि के लिए ह्रदय से धन्यवाद।”

अपना दल एस पार्टी को राज्य स्तरीय मान्यता मिलने पर कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
Activists took out bike rally after Apna Dal S party got state level recognition

आपको बता दें कि आज अपना दल एस बांदा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पटेल सेवा संस्थान मुक्ति धाम बांदा में संयुक्त मीटिंग कर शहर में बाइक रैली निकाली है। वही बबेरू विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार पटेल ने चुनाव आयोग से मिले एक पत्र की तस्वीर भी संलग्न की है जिसमें लिखा है, “यह देखा गया है कि अपना दल (सोनेलाल) वर्तमान में एक पंजीकृत राजनीतिक पार्टी है। इसने एक राज्य पार्टी के तौर पर पहचान के लिए चुनाव चिन्ह के पैरा 6 ए में दी गई शर्तों को पूरा किया है। इस प्रकार से इसे उत्तर प्रदेश में एक राज्य पार्टी की मान्यता प्रदान की जाती है।”

अपना दल एस पार्टी को राज्य स्तरीय मान्यता मिलने पर कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
Activists took out bike rally after Apna Dal S party got state level recognition

इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष रामफेर पटेल , कृष्णेंद्र पटेल प्रदेश महासचिव , रामानुज पटेल विधानसभा सचिव हनुमान पांडे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, नफीस खान प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच, कुबेर पटेल , राकेश राजपूत , रज्जन मंसूरी, दीपक सोनी, विष्णु पटेल, विजय राम, पिंटू राजपूत, पहलवान सोनी, नत्थू कोरी, सिबुद्दीन, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भारत रत्न सम्मान है या बन गया है राजनीतिक सौदा ?

City News Uttar Pradesh

डीआईजी विपिन के निर्देश: माफिया, भगोड़े, टाप टेन अपराधियों पर 174 ए की हो प्रभावी कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

यह कैसी लाचारी ? देश में लोकतंत्र की जगह कायम हो गया धर्म तंत्र ?

City News Uttar Pradesh

दूल्हे ने वायरल की युवती की अश्लील फोटो: स्कार्पियो न देने पर प्रेमिका से शादी की धमकी

City News Uttar Pradesh

यूपी : कोतवाली के अंदर आरोपित ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट और हाथ की नस …

बांदा में करोड़ों का ‘फर्जी बैनामा’ : माफिया तंत्र ‘बीस साल’ बाद ‘बेनकाब’ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़