- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की सीमा तिंदवारी का बेंदा घाट शुक्रवार को प्रदेश सरकार में मंत्री के स्वागत से गुलजार हो गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें मंत्री के जिले की सीमा में प्रवेश करते ही सैकड़ों जनता के जन समूह के साथ आगवानी एंव स्वागत किया।

प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह दोपहर बाद जिला मुख्यालय के कार्यक्रमों में भाग लेने के क्रम में बेंदा घाट आये तो यहां पूर्व विधायक दलजीत सिंह एंव उनके भतीजे भाजपा के युवा नेता आलोक सिंह नें मंत्री के स्वागत में पलक पांवड़े सा बिछा दिया।

भारी जनसमूह नें मंत्री का फूल -मालाओं से ऐसा स्वागत किया की मंत्री भाव- विभोर से हो गये। बैंड बाजों की धुनें स्वागत में गुंजायमान होती रहीं। स्वागत में एकत्रित हुई दर्जनों कारों के काफिलों के साथ मंत्री सर्किट हाउस पहुंचे। इसके साथ निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लिया।

सारे कार्यक्रमों में पूर्व विधायक दलजीत सिंह उपस्थित रहे। साथ ही समस्याओं के निराकरण एंव संगठन की अति लोकप्रियता में “चौदहवीं का चाँद” सा बना देने के लिये सब जन प्रतिनिधियों के साथ अपने विचार भी व्यक्त किये।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
