24.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बैंक मैनेजर द्वारा हज़ारों के बॉन्ड की 'धोखाधड़ी': पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बैंक मैनेजर द्वारा हज़ारों के बॉन्ड की ‘धोखाधड़ी’: पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में एक बैंक फ्रेंचाइजी मैनेजर द्वारा 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने ग्राहक के बॉन्ड की रकम गुपचुप तरीके से निकाल ली थी। पुलिस ने आरोपी को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। कमासिन थाना क्षेत्र के पछौंहा गांव निवासी प्रेम सागर ने 22 मई 2024 को थाने में तहरीर दी थी।

बैंक मैनेजर द्वारा हज़ारों के बॉन्ड की 'धोखाधड़ी': पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर 2017 को उन्होंने बैंक फ्रेंचाइजी शाखा कमासिन से 16-16 हजार रुपये के तीन बॉन्ड और 12 हजार रुपये का एक बॉन्ड खरीदा था। लेकिन बैंक मैनेजर कुम्हेड़ासानी गांव निवासी जगदीश प्रसाद यादव ने 10 जनवरी 2019 को उनकी जानकारी के बिना बॉन्ड की रकम निकाल ली। शिकायत के आधार पर आरोपी जगदीश के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मामला दर्ज किया गया था। तभी आरोपी फरार हो गया।

बैंक मैनेजर द्वारा हज़ारों के बॉन्ड की 'धोखाधड़ी': पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार

पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, और आखिरकार प्रयागराज में उसके छिपे होने की जानकारी मिली। कमासिन थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने प्रयागराज में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी जगदीश यादव के खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी और गबन के कई मामले दर्ज हैं। इससे पहले भी वह जेल जा चुका था, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से धोखाधड़ी करने लगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा यौन शोषण कांड : 70 से ज्यादा बच्चों को आरोपी जेई बना चुका था अपना शिकार, काली करतूत में पत्नी भी देती थी साथ…

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले : संसदीय क्षेत्र की सभी सड़कें मार्च तक हो जायेगी दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

विवाद का अंजाम : पत्नी को वीडियो कॉल कर व्यापारी नें लगाई फांसी

City News Uttar Pradesh

होली के दो दिवसीय “रंगोत्सव” में सराबोर हो गये लोग : जमकर बरसा रंग

City News Uttar Pradesh

कब्रिस्तान में काटा था प्रेमिका का गला: आसमां के हत्यारे को 78 दिन में उम्रकैद, चेहरे के कारण मिली कठोर सजा !

डीएम नगेंद्र द्वारा धान केंद्रों का औचक निरीक्षण: खरीदी में तेजी के निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़