- विनोद मिश्रा
बांदा। गांधी जयंती पर बिजली विभाग नें अपनी कटौती की गांधी गिरी दिखाकर उनको नमन किया। बिजली कटौती से त्राहि -त्राहि मचाई। पूरा दिन बिजली कटौती का दंश निरीह जनता नें झेला। रात में आया राम गया राम की स्थिति निरंतर जारी रही।

हालत यह हैं की बिजली आपूर्ति व्यवस्था जिले में पूरी तरह फेल हो चुकी है। यह नारकीय स्थिति पूरे साल निरंतर जारी है। स्थिति में “सुधार के लिये बजट मिलता है। हजम होता है। संकट मिटे हरे सब पीरा” की स्थिति नहीं आ पाती।

इधर अंधाधुंध बिजली कटौती को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भीषण उमस वाली गर्मी में लोगों की जख्म पर बिजली नमक छिड़कने का काम कर रही है। लोग बीमार हो रहे हैं और स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है, लेकिन बिजली विभाग ने जनमानस की समस्या से पूरी तरह से मुंह फेर रखा है। मंडल मुख्यालय का हाल यह है कि ना कोई रोस्टर है और ना ही कोई नियम बचा है।
किसी भी वक्त अंधाधुंध अघोषित कटौती की जा रही है। ऐसे में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है। बारिश के मौसम में उमस से लोग बेहाल हैं। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वे क्या करें? लोग बिजली ना होने पर और ज्यादा परेशान हो जाते हैं। वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती के संबंध में जानकारी को जब विभाग के अधिकारियों को फोन किया जाता है तो वे फोन नहीं उठाते। इससे लोगों को और ज्यादा समस्या होती है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
