27.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट: जंगल से लकड़ी लेने गए युवक पर मादा भालू ने किया हमला, पंजो से चेहरे पर किए कई वार
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट: जंगल से लकड़ी लेने गए युवक पर मादा भालू ने किया हमला, पंजो से चेहरे पर किए कई वार

  • ब्यूरो रिपोर्ट

चित्रकूट। जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर मादा भालू ने हमला कर दिया जिससे युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की चीख-पुकार सुनकर दौड़कर पहुंचे चरवाहों ने उसकी जान बचाई। वहीं अन्य घटना में बाघिन के हमले से वन विभाग का गश्ती दल बाल-बाल बच गया।

जनपद सीमा से सटे मध्यप्रदेश जिला सतना के मझगवां वन रेंज के अमिरती बीट में कजरा गांव निवासी 47 वर्षीय रामसजीवन सिंह बीती शाम को लकड़ी लेने गया था। बताते है लकड़ी बीनते समय झाडियों में छिपे मादा भालू ने उस पर हमला बोल दिया। रामसजीवन के चेहरे व शरीर पर कई पंजे मारे। उसने मदद के लिए गुहार लगाई तो जंगल में आसपास मौजूद चरवाहे हल्ला मचाते हुए दौड़कर पहुंचे।

चित्रकूट: जंगल से लकड़ी लेने गए युवक पर मादा भालू ने किया हमला, पंजो से चेहरे पर किए कई वार
Chitrakoot: A young man who went to collect wood from the forest was attacked by a female bear, several attacks on his face with claws

चरवाहों को आता देख भालू जंगल में भाग गया। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घायल रामसजीवन को मझगंवा के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया है। युवक के हाथ-पैर और आंख के पास चोटें आई है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रामसजीवन ने बताया कि मादा भालू के साथ 15-20 दिन के दो छोटे-छोटे बच्चे भी थे। संभवत: बच्चों की सुरक्षा के लिए उसने युवक पर हमला किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

चित्रकूट: जंगल से लकड़ी लेने गए युवक पर मादा भालू ने किया हमला, पंजो से चेहरे पर किए कई वार
Chitrakoot: A young man who went to collect wood from the forest was attacked by a female bear, several attacks on his face with claws
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“चल हट, आगे मत बढ़” की तर्ज पर दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बने ‘जनआवाज’: ‘हस्तक्षेप’ से राईफल क्लब की ‘नीलामी’ हुई ‘निरस्त’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा गरीबों की मदद जारी: सैकड़ों को मिला सहारा, आशिर्वाद से गये नवाजे

महोबा में बड़ा हादसा: करंट की चपेट में आए एसडीओ, जेई और संविदा कर्मी, विभाग में मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड प्राधिकरण के लिए जमीन खरीदने को बनी कमेटी, होगा समझौता

City News Uttar Pradesh

पूर्वांचल के माफिया मुख्तार की सुरक्षा विशेष में नौ जेलों के लगाए गए सुरक्षा कर्मी, सुरक्षा व्यवस्था हुई हाईटेक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़