City News Uttar Pradesh
भाजपा कार्यकर्ताओं की 'एंट्री' से कांग्रेस का बढ़ा 'जनाधार: बदल रहा 'सियासी समीकरण'
उत्तर प्रदेश

भाजपा कार्यकर्ताओं की ‘एंट्री’ से कांग्रेस का बढ़ा ‘जनाधार: बदल रहा ‘सियासी समीकरण’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले की राजनीति में रविवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। भाजपा के सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ता अब कांग्रेस के पाले में आते दिख रहे हैं। कांग्रेस की बढ़ती सक्रियता और राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर बांदा के ग्राम पिपरोदर, ब्लॉक जसपुरा निवासी कृपाशंकर सोनी ने अपने साथियों सहित भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा कार्यकर्ताओं की 'एंट्री' से कांग्रेस का बढ़ा 'जनाधार: बदल रहा 'सियासी समीकरण'

यह सदस्यता कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। राजेश दीक्षित ने कहा, आज देश के अंदर युवा वर्ग बड़ी संख्या में कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रहा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में जिस प्रकार देश में रोजगार, शिक्षा, और समानता की आवाज़ उठाई जा रही है, वह युवाओं को नई दिशा दे रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं की 'एंट्री' से कांग्रेस का बढ़ा 'जनाधार: बदल रहा 'सियासी समीकरण'

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी की “भारत जोड़ो” और “न्याय यात्रा” जैसी मुहिमों ने युवाओं में राजनीतिक जागरूकता और बदलाव की भावना को प्रबल किया है। दीक्षित ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सभी युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह केवल पार्टी परिवर्तन नहीं, बल्कि “विचार परिवर्तन की क्रांति” है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित और वरिष्ठ नेताओं ने नवागत सदस्यों को कांग्रेस की पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व सक्रिय कार्यकर्ता कृपाशंकर सोनी, विकास कुमार सविता, रियाजुद्दीन, इमामुद्दीन, सफ्फकत खां ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं की 'एंट्री' से कांग्रेस का बढ़ा 'जनाधार: बदल रहा 'सियासी समीकरण'

नए सदस्यों ने कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जो आज भी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सड़कों पर लड़ रही है, जबकि भाजपा ने जनता की अपेक्षाओं को नज़रअंदाज़ कर दिया है। “हम राहुल गांधी की सच्ची राजनीति और जनहित की नीति से प्रभावित हैं। कांग्रेस ही देश के युवाओं की वास्तविक आवाज़ है। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री शिवबली सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. संजय द्विवेदी ‘दनादन’, बल्देव वर्मा, सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, बी. लाल भाई, संतोष कुमार द्विवेदी, सुखदेव गांधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दरिंदगी की हदे हुई पार: बांदा में 3 वर्षीय मासूम बच्ची से बलात्कार, दो आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

गोद लिए गावों में पढ़ायेगे अधिकारी : होगा कोविड टीकाकरण …

City News Uttar Pradesh

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक : बूथ प्रबंधन पर दिया गया जोर

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा की पर्यावरण संरक्षण पर बड़ी बैठक: 35 करोड़ पौधरोपण लक्ष्य

City News Uttar Pradesh

वाह डीएम वाह: बांदा में गोबर से बनेगा पेंट, गौशालायें होंगी आर्थिक सशक्त

City News Uttar Pradesh

बांदा में अवैध खनन एवं परिवहन: नोटों की कड़क गड्डियों नें अफसरों को बनाया सूरदास ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़