City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : वर्ड फ्लू को लेकर रेड एलर्ट,प्रवासी पक्षियों की भी निगरानी…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वर्ड फ्लू की दहशत से बांदा रेड एलर्ट किया गया है। हालाकिं बुंदेलखंड में फिलहाल बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया। लेकिन प्रशासन द्वारा एहतियातन सतर्कता बरती जा रही है। वन विभाग द्वारा बाहर से आने वाले मेहमान पक्षियों पर नजर रखी जाएगी। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी को अवगत कराया है कि जलाशयों में प्रवासी पक्षियों की निगरानी की जाए।


अवगत करा दें की जनपद सहित पूरे बुंदेलखंड में तालाब, पोखरे व जलाशय है। यहां के कई रमणीय स्थलों पर सर्दियों के मौसम में मेहमान पक्षी आते-जाते रहते हैं। बर्ड फ्लू को लेकर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि बर्ड फ्लू सर्विलांस को लेकर पशुपालन विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किया जाय। जिले में वन्य जीव व पक्षी अभयारण्य, नेशनल पार्क, जलाशय आदि जहां प्रवासी पक्षी आते हैं इन स्थानों की सूचना तथा अधीनस्थ क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों की सूची उपलब्ध करायें,ताकि आपात स्थिति आने पर निपटा जा सके। यदि कहीं भी पक्षियों की असामान्य मृत्यु होती है तो तत्काल बर्ड फ्लू नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर 7355721352 व 9936762869 में सूचित कर उन्हें भी जानकारी दें।पशु चिकित्सको की सलाह के अनुसारअंडा व चिकन खाने से एहतियातन परहेज करें।कोई दिक्कत नहीं है। शाकाहारी भोजन करें।


इसी संदर्भ में बर्ड फ्लू को लेकर एहतियात के तौर पर पशुपालन विभाग द्वारा जनपद के पोल्ट्री फार्माें की सूचना संकलित की गई है। जिले में लगभग 60 छोटे-बड़े पोल्ट्री फार्म है। बेंदा में तीन व गंछा का एक पोल्ट्री फार्म लगभग 5-5 हजार की क्षमता का है। इसके अलावा जौहरपुर, अमलीकौर, बिछवाही, पपरेंदा, गोयरामुगली, पचनेही, लामा, महुआ, खुरहंड में संचालित पोल्ट्री फार्मों की सूचना विभाग को मिल चुकी है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक अब्बास अंसारी के गुर्गों की गिरफ्तारी को लगाई गई एसटीएफ, चित्रकूट से लेकर पूर्वांचल तक बिछा रही जाल

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें गंगा दशहरा पर दी बधाई: किया जन कल्याण की कामना

City News Uttar Pradesh

पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद बनें ‘सपा’ के लिये मजबूत संबल: अखिलेश को ‘सीएम’ बनाना ‘लक्ष्य’

आवास योजना पर ‘सरकारी ताला’ : छत का ‘सपना’ फाइलों में दफन, वादों की इमारत ढही ?

डेंगू कर रहा “घातक बालिंग”: “सौ से अधिक बोल्ड” का बनाया रिकार्ड ? भेजा पैवेलियन

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री नें आठ बच्चियों का केक काट मनाया जन्म दिन : बोले “हैप्पी बर्थडे टू यू”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़