25.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बांदा पालिका अध्यक्ष फंसे भ्रष्टाचार में ! जांच में पाये गये दोषी।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । सनसनीखेजऔर आश्चर्य में डालने वाली खबर।नगर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ शासन स्तर पर की गई शिकायत के बाद टीम की जांच में वह दोषी मिले हैं। सदर विधायकप्रकाश दिवेदी व कुछ सभासदों द्वारा की गई शिकायत के बाद डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई थी, जिसमें पालिकाध्यक्ष मोहन साहू दोषी पाए गए । आठ बिदुओं पर हुई जांच में भ्रष्टाचार के भी मामले हैं। आयुक्त ने नगर विकास प्रमुख सचिव को रिपोर्ट भेजी है। कयास है कि जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
पालिका अध्यक्ष मोहन साहू के खिलाफ सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व कुछ सभासदों ने शासन स्तर पर भ्रष्टाचार व कर्मचारियों के उत्पीड़न की शिकायत की थी। डीएम की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम की जांच रिपोर्ट पालिका अध्यक्ष मोहन साहू की मुश्किल बढ़ा सकती है।

डीएम आनंद कुमार सिंह ने आयुक्त को भेजी जांच रिपोर्ट में बताया कि आइजीआरएस पोर्टल के माध्यम से चेयरमैन मोहन साहू के विरुद्ध आठ बिदुओं पर शिकायत मिली थी। बिदुवार जांच के लिए एडीएम, कोषाधिकारी और पीडब्लूडी एक्सइएन की टीम गठित कर जांच कराई गई। जिसमें चेयरमैन व तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी समेत सात लोग दोषी पाए गए हैं। संयुक्त जांच कमेटी की रिपोर्ट में चेयरमैन पर चहेतों को लाभ पहुंचाने, अधिकारों का दुरुपयोग, विद्युत सामग्री की खरीद फरोख्त में नियमों की अनदेखी और नगर पालिका में अनाधिकृत तौर पर सभासद अनवर अली को अध्यक्ष मनोनीत करना व अन्य अनियमितताओं के आरोप सिद्ध पाए गए हैं।रिपोर्ट में कहा गया कि मनोनीत एक दिन के अध्यक्ष ने अनाधिकृत रूप से सरकारी कार्य और भुगतान किए। एक चहेते सपा नेता के निजी कैंपस में इंटरलाकिग कराई और सरकारी धन का दुरुपयोग किया।

जांच कमेटी ने पूरे प्रकरण में चेयरमैन मोहन साहू समेत तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी, सहायक अवर अभियंता, अवर अभियंता, कर अधीक्षक और विनोद कुमार को प्रथम दृष्टया दोषी करार दिया है। संयुक्त जांच टीम की रिपोर्ट और डीएम की संस्तुति के साथ ही मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कार्रवाई की संस्तुति के साथ प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र भेजा है। इस मामले पर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू का कहना है की मेरे राजनीतिक विद्वेष है। भ्रष्टाचार के जो भी गंभीर आरोप मुझ पर लगे हैं, वह पूरी तरह सही नहीं हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद के लिये चिंतनीय खबर : मलेरिया विभाग का नरकवास ! …

चित्रकूट में 53 वां राष्ट्रीय रामायण मेला 15 से: तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

City News Uttar Pradesh

यूपी के बुंदेलखंड में जमकर दौड़ी साइकिल: इंडिया गठबंधन ने भाजपा की रोक दी हैट्रिक

City News Uttar Pradesh

एसडीएम एंव सीओ नरैनी द्वारा वाहनों की चेकिंग से हड़कंप : लगभग छह लाख का किया जुर्माना

ऐतिहासिक ‘कालिंजर व मंगलगढ़’ किले बनेंगे ‘टूरिज्म हब’: 160 करोड़ होंगे खर्च

City News Uttar Pradesh

कर्ज व तनाव में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

ब्रेकिंग न्यूज़