27.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
भारत की बेटी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: कांग्रेसियों में उबाल, गांधी चौक पर फूटा गुस्सा
उत्तर प्रदेश

भारत की बेटी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: कांग्रेसियों में उबाल, गांधी चौक पर फूटा गुस्सा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। देश की रक्षा में गर्व और गौरव का प्रतीक बन चुकीं भारतीय सेना की शेरनी, कर्नल सोफिया कुरैशी ‘एक ऐसा नाम, जो नारी शक्ति, सैन्य शौर्य और भारत की बहादुरी का प्रतीक’ है। लेकिन बीते दिनों मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री द्वारा उन पर की गई अभद्र टिप्पणी ने देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है।

भारत की बेटी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: कांग्रेसियों में उबाल, गांधी चौक पर फूटा गुस्सा

देशभर में आक्रोश है और सड़कों पर गूंज रहा है “कुरैशी तेरा अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान” ! बांदा जिले में भी विरोध की लहर तेज हो गई है। अतर्रा में कांग्रेस नेताओं ने गांधी चौक पर नारेबाजी कर भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग की।

भारत की बेटी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: कांग्रेसियों में उबाल, गांधी चौक पर फूटा गुस्सा

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इसे न सिर्फ शर्मनाक बल्कि देश के सैन्य सम्मान के साथ किया गया खुला अपमान बताया। देश की बेटियों और सेना के सम्मान पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुरैशी सिर्फ एक नाम नहीं, वह भारत की अस्मिता है। उनकी तुलना आतंकवाद से करना न सिर्फ शर्मनाक है बल्कि देशद्रोह के समान है।

भारत की बेटी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: कांग्रेसियों में उबाल, गांधी चौक पर फूटा गुस्सा

पूर्व जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा ने मंत्री को जेल भेजने की मांग करते हुए कहा कि “इस तरह की सोच देश को तोड़ने वाली है। भाजपा धर्म की राजनीति कर समाज को बांट रही है।” जब एक महिला सैन्य अधिकारी को भी धर्म के चश्मे से देखा जाए, तो समझ लीजिए लोकतंत्र खतरे में है।

भारत की बेटी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: कांग्रेसियों में उबाल, गांधी चौक पर फूटा गुस्सा

कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि “सेना का अपमान करना न केवल देश की सुरक्षा से खिलवाड़ है, बल्कि शहीदों की शहादत का भी मज़ाक है। सोफिया कुरैशी सिर्फ एक नाम नहीं, वो भारत की मिट्टी की वीरता और मां का गर्व हैं।”

भारत की बेटी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: कांग्रेसियों में उबाल, गांधी चौक पर फूटा गुस्सा

प्रदर्शन में उपस्थित संकटा प्रसाद त्रिपाठी, रमेश कोरी, सूरज बाजपेई समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि आज भारत की एक बेटी के चरित्र पर हमला करने वाले सत्ता में बैठे मंत्री हैं। अगर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सच में ‘बेटी बचाओ’ की बात करते हैं, तो पहले अपनी पार्टी में बैठे ऐसे नेताओं को बर्खास्त करें। प्रदर्शनकारियों ने “कुरैशी तेरा अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान !”  जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए मंत्री विजय शाह को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाए जाने की मांग की।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीआरपीएफ और पुलिस ने किया गांवों का भ्रमण, संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर

City News Uttar Pradesh

बांदा नाव दुर्घटना: दो दर्जन से अधिक लोग अभी भी लापता ! रेस्क्यू आपरेशन जारी, शॉर्टकट रास्ता बना काल

खुशखबरी : रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में अब न्यूरो सर्जरी व ब्रेस्ट के मरीजों का भी होगा इलाज

City News Uttar Pradesh

डग्गामार वाहनों में जानलेवा सफर: पुलिस आखिर क्यों है बेखबर

Banda- विधायक प्रकाश ऩे किया प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का उदघाटन, क्षेत्र में हर्ष।

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा कमाल का प्रयास : कायाकल्प के साथ रिंग रोड का चौड़ी करण, भूमि पूजन हुआ …

ब्रेकिंग न्यूज़