27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट: पार्टी में गया था परिवार, अकेला पाकर युवती ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर मौत को लगाया गले
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट: पार्टी में गया था परिवार, अकेला पाकर युवती ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर मौत को लगाया गले

चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में सोमवार की देर रात को किशोरी ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। खुदकुशी के समय घर में कोई नहीं था। परिवार के सदस्य निमंत्रण करने गए थे। खुदकुशी का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

चित्रकूट: पार्टी में गया था परिवार, अकेला पाकर युवती ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर मौत को लगाया गले
The family went to the party, finding herself alone, the girl shot herself with her father’s licensed gun and embraced death

अकबरपुर के रहने वाले शुभ लाल सिंह की 17 वर्षीय पुत्री स्नेहा सिंह ने सोमवार की रात को घर पर अकेली थी। परिवार के सभी सदस्य शादी के निमंत्रण में गए थे। बताते हैं कि रात में करीब एक बजे लौट कर आए तो कमरे का दरवाजा बंद था। पिता ने बेटी को आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। काफी देर तक परेशान रहे आखिर में दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंचे तो होश उड़ गए। बेटी का खून से लथपथ शरीर बेड में पड़ा था और उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर उसके हाथ में फंसी थी। शुभलाल सिंह ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

चित्रकूट: पार्टी में गया था परिवार, अकेला पाकर युवती ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर मौत को लगाया गले
The family went to the party, finding herself alone, the girl shot herself with her father’s licensed gun and embraced death

पुलिस ने पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिवार के एक-एक सदस्य से घटना को लेकर पूछताछ की। परिजन आत्महत्या का कोई कारण नहीं बता सके। पिता ने बताया कि निमंत्रण चलने के लिए उसके भी कहा गया था लेकिन वह तैयार नहीं हुई। पता नहीं किस कारण से वह परेशान थी जिससे यह कदम उठाया। थाना प्रभारी दुर्गेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर ली गई है। स्वजन ने अभी इस घटना के पीछे किसी कारण की जानकारी नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी पूरा मामला सामने आएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नए थाना प्रभारी त्रिपाठी वीरेंद्र त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार …

City News Uttar Pradesh

सेवा पखवाड़ा : डीएम नें रैली के माध्यम से दिया जल संचयन पर जोर

City News Uttar Pradesh

बांदा जेल में मुख्तार अंसारी से अधिवक्ता ने वकालतनामा में कराए हस्ताक्षर, चुनाव पर भी हुई चर्चा

City News Uttar Pradesh

बांदा डिपो की नादानी से प्रयागराज पहुंचने की सेवायें हुई बाधित : यात्रियों को आर्थिक क्षति

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड को बारिश के कहर नें ‘डसा’ : बाढ़ एवं अतिवृष्टि के पाटों में मचा भीषण तबाही का मंजर

City News Uttar Pradesh

Banda- पति ने पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर पत्नी की गर्दन काटी, पत्नी का सर लेकर पति पहुंचा कोतवाली…

ब्रेकिंग न्यूज़