30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
चोरों का दुस्साहस : फौजी के घर का ताला तोड़कर नकदी व पांच लाख के सोने के जेवरात चोरी
उत्तर प्रदेश

शादी में गया था परिवार, मेडिकल स्टोर संचालक के घर से नकदी व गहने लेकर चोर हुए फरार

 

विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद में चोर सक्रिय चल रहे हैं। इस बार चोरों ने मेडिकल स्टोर संचालक के घर में धावा बोला है। परिवार के निमंत्रण में जाने से चोरों ने कमरे व अलमारी की कुंडी तोड़कर लाखों रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवरों में हाथ साफ कर दिया। एसओजी व डाग स्क्वायड ने घटनास्थल की छानबीन की है।

चोरों का दुस्साहस : शादी में गया था परिवार, मेडिकल स्टोर संचालक के घर से नकदी व गहने लेकर हुए फरार
Audacity of thieves: The family went to the wedding, absconded with cash and jewelry from the house of the medical store operator

कमासिन थाना क्षेत्र के कस्बे में बस स्टैंड के सामने मुख्य मार्ग किनारे सिद्धार्थ गौतम घर में अपना मेडिकल स्टोर चलाते हैं। गुरुवार रात वह अपनी मां रमा गौतम के साथ भांजी की शादी में सम्मिलित होने के लिए सतना मध्य प्रदेश गए थे। उनके पीछे घर में 80 वर्षीय दादी देवमती थीं। शुक्रवार रात वृद्धा घर में खाना खाने के बाद सो गई थीं। चोर छत में चढ़कर नीचे उतर गए। जहां उन्होंने पहले कमरे की कुंडी तोड़ी, बाद में अलमारी के लाक तोड़ डाले। शनिवार दोपहर जब मेडिकल स्टोर संचालक शादी से लौटकर घर आया तो उसे कमरे का सामान फैला मिला। पीड़ित ने मामले की सूचना थाने में दी।
इससे एसओजी प्रभारी मंयक चंदेल, थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में उनके बुलाने पर फारेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर अलमारी में रखे करीब तीन लाख चालीस हजार नकद व 10 तोला सोना समेत चांदी के जेवरात ले गए हैं। घटना से उसे करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि शीघ्र आरोपितों को पकड़कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केन, यमुना और चंद्रावल नदियों में बाढ़ का नजारा : पानी नें दर्जनों गांवों को घेरा

बांदा में “हाय बिजली हाय”: शहर से लेकर गांवों तक लोग हैं “बेहाल” !

City News Uttar Pradesh

निजी फाइनेंस कंपनी ने किसान को ‘ठगा’ : मैनेजर सहित तीन के खिलाफ ‘रिपोर्ट दर्ज’

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: इंडिया गठबंधन अटूट, चुनाव में पीडीए बनेगा जीत का आधार

City News Uttar Pradesh

बांदा : पहाड़ से सिर पर पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, ब्लास्टिंग की तैयारी करते समय हुआ हादसा

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती नें गाया मधुर भजन : वाल्मीकि जयंती पर हुये धार्मिक आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़