23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा के बैंक में 36 लाख का गबन: कैशियर समेत तीन बैंक कर्मी भेजे गये जेल
उत्तर प्रदेश

बांदा के बैंक में 36 लाख का गबन: कैशियर समेत तीन बैंक कर्मी भेजे गये जेल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में को-ऑपरेटिव बैंक में घोटाला पकड़ा गया। लखनऊ की टीम नें ओरन शाखा में गबन के मामले में बैंक कैशियर समेत तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के लिए लखनऊ की टीम ने बिसंडा थाना पुलिस के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। पूरा मामला क्या है समझिये।

बांदा के बैंक में 36 लाख का गबन: कैशियर समेत तीन बैंक कर्मी भेजे गये जेल
Embezzlement of Rs 36 lakh in Banda bank: Three bank employees including cashier sent to jail

जिला सहकारी बैंक की ओरन शाखा में वर्ष 2017 में गबन का यह मामला प्रकाश में आया था। बैंक के तत्कालीन उप महाप्रबंधक उदरेज कुमार ने अगस्त 2017 में बिसंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमें बताया था कि 17 अगस्त को कैश लेने मुख्यालय का वाहन जाने पर ओरन ब्रांच कैशियर नीरज त्रिपाठी फरार हो गए थे। 18 अगस्त को उप महाप्रबंधक ने आनन-फानन इसकी जांच की। मामला गंभीर बताते हुए विस्तृत जांच के लिये उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा था।

बांदा के बैंक में 36 लाख का गबन: कैशियर समेत तीन बैंक कर्मी भेजे गये जेल
Embezzlement of Rs 36 lakh in Banda bank: Three bank employees including cashier sent to jail

जांच के लिए गठित टीम ने बिना अधिकार पत्र अथवा चेक के ग्राहकों के खाते को डेबिड कर नीरज त्रिपाठी और शाखा प्रबंधक विजय शुक्ला समेत तीन लोगों ने 31 लाख 53 हजार का गबन किया गया था। साथ ही 63,734 रुपये की वित्तीय गड़बड़ी पाई गई। इसी दौरान प्रभारी शाखा प्रबंधक सर्वेश तिवारी के साथ कैशियर नीरज त्रिपाठी के साथ 4 लाख 19 हजार 900 रुपये का गबन और 2047 रुपये की वित्तीय अनियमित्तता के दोषी पाए गए।


सात नंवबर 2017 को प्रबंधक विजय शुक्ला, प्रभारी शाखा प्रबंधक सर्वेश तिवारी और कैशियर नीरज त्रिपाठी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में दूसरी रिपोर्ट दर्ज की गई। लखनऊ से आई को-ऑपरेटिव सेल की टीम ने गुरुवार को कैशियर नीरज त्रिपाठी, प्रभारी कैशियर जग प्रसाद व एक अन्य कर्मी हरी प्रसाद कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दरिंदे पर बुलडोज़र का वार: मासूम से दुष्कर्म व हत्या के ‘आरोपित’ का आशियाना जमींदोज़

City News Uttar Pradesh

समाधान दिवस में सामने आई लापरवाही : लेखपालों के विरुद्ध डीएम नें की कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

साइबर क्राइम थाना नें साइबर अपराध पीड़ितों की वापस कराई 139173 रुपये की धनराशि

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप नें सरकार को गुमराह कर हथियाई कुर्सी : निर्वाचन रद्द हेतु पत्र

City News Uttar Pradesh

बांदा में रेलवे ‘भूमि अधिग्रहण नीति’ से किसान ‘नाराज’ : जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

अवैध संबंधों का ‘खौफनाक’ खेल: पत्नी व प्रेमी ने मेठ को पीटा, बेटी को उठाने की धमकी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़