![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। तीन साल की मासूम से हैवानियत और फिर मौत ! समाज को झकझोर देने वाली इस घटना ने पूरे बुंदेलखंड को गुस्से की आग में झोंक दिया था। अब प्रशासन ने इस हैवान सुनील निषाद के खिलाफ बुलडोज़र चलाकर ऐसा संदेश दिया है कि बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों की न सिर्फ़ जिंदगी बल्कि जड़ें भी मिटा दी जाएंगी।

तीन जून की उस काली शाम को चॉकलेट के बहाने घर बुलाकर मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले दरिंदे सुनील निषाद की करतूत ने इंसानियत को शर्मसार किया था। बच्ची को मरा समझकर थर्माकोल की पेटी में भरकर साइकिल से जंगल में फेंक आया था। लेकिन मासूम की ज़िंदगी बचाने की कोशिश नाकाम रही और इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी कहानी खोल दी गले पर चोट, पेशाब नली फट जाना और अंदरूनी संक्रमण ने मासूम को मौत के मुंह में धकेल दिया।

इस घटना के बाद लोग गुस्से में थे और प्रशासन पर सवाल उठने लगे थे। लेकिन अब ज़िला प्रशासन ने इस दरिंदे के मकान पर बुलडोज़र चलाकर जनता को यह संदेश दिया है कि ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सुबह से शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक चली। नौ घंटे तक प्रशासनिक और पुलिस अमला डटा रहा। भारी पुलिस बल की तैनाती रही। मकान का ताला तोड़कर अंदर का सामान गिनवाया गया, तीन ट्रैक्टरों में भरकर कुर्क कराया गया और फिर बुलडोज़र की गड़गड़ाहट ने पूरे गांव को हिला दिया। गांव के लोग मौके पर जुटे रहे और इस नज़ारे को देखते रहे। हर वार के साथ बुलडोज़र की गरज सुनकर ग्रामीणों की जुबान पर यही था “अब ऐसे दरिंदों की यही सज़ा है।”
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
