25.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
शादी का वादा, शोषण और धोखा: आरोपी की दूसरी शादी का हुआ खुलासा, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

शादी का वादा, शोषण और धोखा: आरोपी की दूसरी शादी का हुआ खुलासा, मुकदमा दर्ज

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बेटी के जन्म के बाद शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म, विश्वासघात और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

शादी का वादा, शोषण और धोखा: आरोपी की दूसरी शादी का हुआ खुलासा, मुकदमा दर्ज

बनारस की रहने वाली पीड़िता ने कोतवाली नगर में दी तहरीर में बताया कि वह 2021 में एक नर्सिंग संस्था में काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात बांदा के खुटला मोहल्ला निवासी विजय से हुई। विजय ने शादी का झांसा देकर उसे अपने घर ले आया और कई महीने तक साथ रखा। गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराकर उसे बनारस छोड़ दिया। कुछ समय बाद विजय ने दावा किया कि उसके घरवाले शादी के लिए मान गए हैं और उसे दोबारा बांदा ले आया। 21 जून 2024 को पीड़िता ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद विजय ने 2 अक्तूबर को फिर से उसे बनारस छोड़ दिया।

लड़के पक्ष ने दस लाख की मांग को लेकर सगाई तोड़ी: चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

10 दिसंबर को जब युवती विजय के घर पहुंची, तो उसे पता चला कि विजय ने नवंबर में किसी और से शादी कर ली है। पीड़िता ने जब विजय के परिवार वालों से शिकायत की, तो उसकी मां, चाचा और बुआ ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।युवती ने एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर कोतवाली नगर में विजय समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, विश्वासघात और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि सोमवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोकतंत्र बचाने हेतु ‘कांग्रेस’ बनेंगी ‘क्रांतिकारी’: शहीद दिवस पर की घोषणा !

खंगार महोत्सव में नेताओं की ‘हुंकार’: वीरता की ‘विरासत’ को किया नमन, इतिहास हुआ जीवंत

City News Uttar Pradesh

बबेरू में बहत्तर घंटे में तीसरा शव मिलने से सनसनी ? क्या है रहस्य ? पुलिस के लिये चैलेंज ?

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में ऐसी मस्जिद जहां ‘कुरान’ की आयतों के साथ गूंजते हैं ‘गीता’ के उपदेश

अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला, बोले- बुंदेलखंड संग सरकार ने किया विश्वासघात ….

Banda : डीएम आनन्द सिंह का चला चाबुक, नौ जिलास्तरीय अधिकारी हुये दंडित, मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़