29.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पीडब्ल्यूडी की गजब कारनामा : छह करोड़ का खर्च, सड़कें फिर भी जर्जर, गड्ढा मुक्त योजना पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश

पीडब्ल्यूडी की गजब कारनामा : छह करोड़ का खर्च, सड़कें फिर भी जर्जर, गड्ढा मुक्त योजना पर उठे सवाल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शासन की गड्ढा मुक्त सड़कों की योजना को पीडब्ल्यूडी की लापरवाही ने बड़ा झटका दिया है। हाल ही में कराई गई सड़क मरम्मत का हाल यह है कि महज एक महीने में ही अधिकांश पैच उखड़ गए।

पीडब्ल्यूडी की गजब कारनामा : छह करोड़ का खर्च, सड़कें फिर भी जर्जर, गड्ढा मुक्त योजना पर उठे सवाल

बारिश ने मरम्मत की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। महाराणा प्रताप चौक से कालूकुआं और कालूकुआं से महोखर बाईपास चौराहे तक की सड़कों पर की गई पैचिंग न केवल खराब हो चुकी है, बल्कि सड़क के लेवल से ऊंचे पैच अब ब्रेकर की तरह वाहन चालकों को परेशान कर रहे हैं।

पीडब्ल्यूडी की गजब कारनामा : छह करोड़ का खर्च, सड़कें फिर भी जर्जर, गड्ढा मुक्त योजना पर उठे सवाल

शासन ने जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 20 नवंबर तक का समय तय किया था। इसके लिए छह करोड़ रुपये का बजट भी जारी हुआ, लेकिन काम में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। महाराणा प्रताप चौक से कालूकुआं तक पांच लाख रुपये और कालूकुआं से महोखर बाईपास तक छह लाख रुपये पैचिंग पर खर्च किए गए। बावजूद इसके दिसंबर महीना खत्म होते-होते अधिकांश पैच उखड़ गए।

पीडब्ल्यूडी की गजब कारनामा : छह करोड़ का खर्च, सड़कें फिर भी जर्जर, गड्ढा मुक्त योजना पर उठे सवाल

महाराणा प्रताप चौक से कालूकुआं तक के पैच सड़क के लेवल से तीन से चार इंच ऊंचे हैं। ये पैच ब्रेकर की तरह काम कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। वाहन चालक अक्सर संतुलन खो देते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। बारिश के कारण सड़कें खराब होने का बहाना पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का प्रिय कारण बन गया है। अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र कुमार का कहना है कि वाहनों के दबाव से पैच उखड़े हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि यह खराब सामग्री और काम की गुणवत्ता का परिणाम है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा राजकीय मेडिकल कालेज के प्रवक्ता बनाए गए ईनएटी सर्जन डा. मुकेश ..

शपथ ग्रहण : सुनील पटेल के “जलवे” का छाया “जलजला ” …

महुआ की खुशबू, आदिवासियों की खुशहाली: चित्रकूट के जंगलों में खिली आजीविका की आशा”

किसान नेता बबलू सिंह बोले: कृषि ही ‘किसान का धर्म और ईमान’, जमीन ही ‘असली पूंजी’

City News Uttar Pradesh

बांदा में बढ़ती गर्मी पर प्रशासन हुआ रेड एलर्ट: अग्नि कांड से बचाव हेतु सुरक्षा के निर्देश

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार का कहर : बांदा में दो ट्रकों की भिड़ंत, पहिया बदल रहे खलासी की दबकर हुई दर्दनाक मौत

ब्रेकिंग न्यूज़