- विनोद मिश्रा
बांदा। विधायक प्रकाश दिवेदी नें बिसंडा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत (एफ0डी0आर0 तकनीकी द्वारा) बिसंडा से शिव ब्लाक बाउंड्री तक संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया।

इस दौरान ग्राम में सभा भी हुई। सांसद आरके पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष भी इस अवसर पर विधायक के साथ उपस्थित थे।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुये विधायक प्रकाश नें भरोसा दिलाया की इलाके में सड़कों का निर्माण तेज गति से होगा।

जनता की अन्य समस्याओं को भी सुना गया। निराकरण के आश्वासन दिये। सांसद आरके पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह नें ग्रामीणों को संबोधित कर मोदी एवं योगी की विकास नीति को व्यापकता से अवगत कराया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बिसंडा रणजीत सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी, ग्राम वासी एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
