![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। बबेरू क्षेत्र में बहत्तर घंटे में हर दिन एक शव की बरामदगी नें इलाके में सनसनी भरी दहशत कायम कर दी है। कौन है किलर, क्यों कर रहा है हत्याएं ? क्या है मकसद ? यह सवाल जन मानस में उमड़ -घुमड़ रहे हैं ? पुलिस भी हैरान व परेशान है। लाशों की शिनाख्त भी नहीं हो पा रही है। क्या मिल रही लाशों का कनेक्शन कहीं एक तो नहीं ?

अब लाशों का विवरण समझिये। 20 फरवरी को बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कुचेंदू बस स्टैंड के पास गेहूं के खेत में एक महिला का शव मिला। इसके अगले दिन 21 फरवरी को मरका थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बोरे में प्राप्त हुआ। शनिवार 22 को मरका थाना क्षेत्र के भभुआ गांव के पास एक और युवक का शव बरामद हुआ है। शव के हाथ में एक सोने की अंगूठी भी है।

तीनों शवों का एक ही इलाके में मिलना और उनकी शिनाख्त न होना पुलिस के लिए चिंता का विषय बन गया है। क्योंकि जिले में कोई गुमशुदा की रिपोर्ट भी थानों में नहीं है। क्या कारण है की हत्याएं करके शवों को बबेरू इलाके में ही फेंका जा रहा है ? इन हत्याओं का मकसद क्या है ? स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। पुलिस प्रशासन अभी तक किसी भी शव की पहचान नहीं कर पाया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह कहते हैं की हम पूरी तन्मयता से इन शवों के मिलने के रहस्य से पर्दा उठाने के प्रयास में हैं। हमारा तंत्र सक्रियता से इस दिशा में काम कर रहा हैं। इन तीनों लाशों का संबंध कहीं एक तो नहीं इस दिशा में भी जांच चल रही हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
