City News Uttar Pradesh
रिश्तों की होली जली : भाभी के साथ किया रेप, विरोध करने पर कर दी हत्या !
उत्तर प्रदेश

रिश्तों की होली जली : भाभी के साथ किया रेप, विरोध करने पर कर दी हत्या !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रिश्तों की होली जली और इंसानियत शर्मसार हो गई। एक युवक ने भाभी के साथ रेप और हत्या कर रिश्ते को कलंकित कर दिया।घटना पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव की है। यहां राजकुमार की पत्नी माला (30) शुक्रवार को देर शाम घर पर थी।पति खेत पर काम करने गया था।

रिश्तों की होली जली : भाभी के साथ किया रेप, विरोध करने पर कर दी हत्या !
Holi of relationships burnt: Sister-in-law raped, murdered when she protested!

आरोप है की इसी दौरान राजकुमार का भाई वीरेंद्र घर पहुंचा। भाभी माला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जिसका उसने विरोध किया, लेकिन उसने भाभी से बलात्कार किया। माला ने फोन से घटना की जानकारी पति को दी। पति जब घर वापस लौटा तो पत्नी का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। इस बारे में पति राजकुमार ने बताया कि मैं दोपहर 2 बजे खेत पर काम करने गया था, शाम को पत्नी ने फोन करके घटना की जानकारी दी थी।

मैंने कहा था कि तुम पड़ोस के किसी घर पर चली जाओ तब तक मैं आता हूं। लेकिन जब घर वापस आया तो उसकी लाश फांसी लटकी मिली। उसने कहा कि मेरे भाई ने ही पत्नी के साथ दुष्कर्म और हत्या की है। इस बारे में क्षेत्राधिकारी सदर अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि महिला ने फांसी लगाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : पंचायत चुनाओ में भाजपा की चुनावी शतरंज: बुंदेलखंड में लाभार्थियों को मिली प्रधानमंत्री आवास की पहली किस्त

City News Uttar Pradesh

रेल विस्तार की दरकार: बांदा-चित्रकूट के हिस्से में अब भी इंतज़ार, जनप्रतिनिधि ‘खामोश’ !

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर ने रोका ‘प्रशासनिक तांडव’ : व्यापारियों की बने ‘ढाल’ ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की मंडल स्तर पर पैरवी : बाढ़ राहत को फिलहाल जारी 3 करोड़ 10 लाख …

थाना समाधान दिवस में एक प्रतिशत कामयाबी बाकी हुई विभागों को फारवर्ड !

बुंदेलखंड में गुम हो चुके “इसुरी के फाग” होली में हो उठते हैं “जीवंत” !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़