City News Uttar Pradesh
रेलवे दोहरीकरण से हड़कंप: अंडरपास की 'बंदी' बनी सिरदर्द, रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित !
उत्तर प्रदेश

रेलवे दोहरीकरण से हड़कंप: अंडरपास की ‘बंदी’ बनी सिरदर्द, रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर में झांसी-मानिकपुर “रेलखंड के दोहरीकरण” कार्य ने “आम जनजीवन” की “रफ्तार पर अचानक ब्रेक” लगा दिया है। क्योटरा रेलवे क्रासिंग पर “स्थित अंडरपास” को “करीब 45 दिनों के लिए बंद” कर दिए जाने से शहर के एक बड़े हिस्से के लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गई है। रविवार दोपहर बैरिकेडिंग लगाकर जैसे ही अंडरपास को पूरी तरह बंद किया गया, लोगों को बिना किसी पूर्व तैयारी के वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। जिससे असुविधा और परेशानी का दौर शुरू हो गया है।

रेलवे दोहरीकरण से हड़कंप: अंडरपास की 'बंदी' बनी सिरदर्द, रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित !

रेलवे की ओर से यह अंडरपास एक अप्रैल से 15 मई तक बंद रखने का निर्णय लिया गया था, लेकिन निर्धारित तिथि के बाद अचानक इसे बंद किए जाने से स्थानीय लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई। अंडरपास बंद होने के बाद अब लोगों को करीब दो किलोमीटर लंबा अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ रहा है,जिससे समय और दूरी दोनों में बढ़ोतरी हो गई है। दरअसल झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर तेजी से चल रहे दोहरीकरण कार्य के तहत क्योटरा अंडरपास को भी चौड़ा और दोहरा किया जा रहा है, नई रेल लाइन के लिए मिट्टी का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब पुल-पुलियों के निर्माण का काम जोरों पर है।

रेलवे दोहरीकरण से हड़कंप: अंडरपास की 'बंदी' बनी सिरदर्द, रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित !

केन नदी पर पुराने पुल के समानांतर नया पुल भी तैयार किया जा रहा है, जिसके पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। इसी कड़ी में अंडरपास के विस्तार का कार्य भी जारी है अंडरपास बंद होने का सबसे ज्यादा असर शहर के उन इलाकों पर पड़ा है जो रेलवे लाइन के दोनों ओर बसे हुए हैं, पहले यह अंडरपास लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग था, जिससे आसानी से एक हिस्से से दूसरे हिस्से में पहुंचा जा सकता था। लेकिन अब इसके बंद होने से लोगों को कचहरी ओवरब्रिज जैसे वैकल्पिक मार्गों से होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। खासकर कचहरी क्षेत्र, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पंडित जेएन कॉलेज के प्रवक्ता की बस से कुचलकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Banda : बांदा मेडिकल कालेज में आक्सीजन की कमी,ऑक्सीजन के लिये हो रहें झगड़े ! …

बांदा मे निकली ‘ऐतिहासिक बाइक तिरंगा यात्रा’: गूंजा ‘भारत माता’ की जय

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें कहा की विभाजन की विभीषिका देश के लिये बहुत गहरा जख्म

हरियाणा मजदूर लेकर जा रही डीसीएम खंती में पलटी, 28 मजदूर जख्मी …

City News Uttar Pradesh

अस्पताल बना ‘अखाड़ा’: ‘थप्पड़ों’ की हुई जमकर बारिश, सुरक्षा ‘भगवान’ भरोसे

ब्रेकिंग न्यूज़