- विनोद मिश्रा
बांदा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद नें महर्षि बाल्मीक के नाम पर खेल पुरुस्कार देने की सरकार से मांग की है। वह बाल्मीक जयंती पर पार्टी जनों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने वाल्मीकि रामायण लिखा। वनवास के समय सीता जी को अपने आश्रम में रखा। भगवान राम के पुत्र लव कुश को कुशल धनुर्धर बनाया। जिन्होंने राम की चतुरंगी सेना को पराजित करने का काम किया।

इस लिए आज वाल्मिक के नाम से पुरुस्कार की घोषणा सरकार को करना चाहिये,जो खिलाड़ियों को दिया जाए। कहा की उन्होंने जिसकी राजसभा में मांग भी उठाई थी। सपा राष्ट्रीय महासचिव निषाद नें आरोप लगाया की वर्तमान में भाजपा की प्रदेश व केंद्र की सरकार दलितों शोषितो पीड़ितो की उपेक्षा कर रही है।

इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महाकाव्य लिख कर समाज में समरसता का कार्य किया। आपसी भाई चारा कायम हुआ। वही दूसरी तरफ वर्तमान सरकार द्वारा वाल्मीकि समाज की घोर उपेक्षा की जा रही है। वाल्मीकि समाज के लोग गटर और सीवर को साफ करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य करते हैं। सरकार द्वारा उनको कोई भी सुविधाए मुहैया नही कराई जा रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता, महिला नेत्री नीलाम कोर्टय ओमनारायण त्रिपाठी, लालमन यादव, सुनील कुशवाहा, नीलेश श्रीवास, अंकित वाल्मिक, जगनायक यादव, इरफान अली, दीपक गुप्ता, शिवनरेश राजा यादव, नशीर अली, आमिर खान, हरिचंद्र सोनकर, मुन्ना पटेल आदि उपस्थित थे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
