25.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा डीपीआरओ नें सचिवों के घोटाले की जांच ठंढे बस्ते में दबाई? सत्यनिष्ठा पर उठ रहे सवाल ?
उत्तर प्रदेश

बांदा डीपीआरओ नें सचिवों के घोटाले की जांच ठंढे बस्ते में दबाई ? सत्यनिष्ठा पर उठ रहे सवाल ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “डीपीआरओ आंनद सरोज नें सचिवों द्वारा ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में सवा करोड़ से अधिक के फर्जीबाड़े की जांच दबा दी है ?” 22 सचिवों ने फर्जीवाड़ा कर 1.17 करोड़ का भ्रष्टाचार किया था। इसका खुलासा पंचायती राज विभाग के ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की रेंडम जांच में जुलाई के दूसरे पखवाड़े में हुआ। जिला पंचायत राज अधिकारी नें इन्हें कारण बताओ नोटिस दी थी, लेकिन सूत्र बताते हैं की जांच “फील गुड” के माध्यम से “ठंढे बस्ते में बंद” कर दी गई है ?

बांदा डीपीआरओ नें सचिवों के घोटाले की जांच ठंढे बस्ते में दबाई? सत्यनिष्ठा पर उठ रहे सवाल ?
Banda DPRO put secretaries scam investigation in cold storage? Questions being raised on integrity?

“आश्चर्य है की यदि जांच हुई तो उसके परिणाम उजागर क्यों नहीं हुये”? मामला सार्वजनिक होना चाहिये था। “कुछ न कुछ तो है जो जांच में गोलमाल का संकेत” सा दे रही है ! आपको इस मामले का पुनः स्मरण करता हूँ। वर्ष 2022-23 में विकास कार्य के लिये पंचम एवं पन्द्रहवें वित्त की धनराशि में कुछ सचिवों ने एक ही फोटो जियोटैग पर कई जगह काम कराना दिखा पोर्टल पर अपलोड कर दिया था। सबसे अधिक फर्जीवाड़ा गर्मी के मौसम में हैंडपंप मरम्मत, रिबोर, तालाब और गड्ढों में पानी भराने सहित अन्य निर्माण कार्यों में हुआ।

बांदा डीपीआरओ नें सचिवों के घोटाले की जांच ठंढे बस्ते में दबाई? सत्यनिष्ठा पर उठ रहे सवाल ?
Banda DPRO put secretaries scam investigation in cold storage? Questions being raised on integrity?

डीपीआरओ ने इन सभी सचिवों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा था। संतोषजनक जवाब न होने पर निलंबन की बात कही थी, लेकिन डेढ़ माह बीत गये इस “गजब के भ्रष्टाचार की जांच खामोशी की धुंध” में चली गई है। महान “डीपीआरओ आनंद सरोज आनंद में गगन -मगन” से क्यों हैं ? जांच की “प्रोग्रेस या परिणाम” उजागर क्यों नहीं किया जा रहा ? या सचिवों को दंड देने की जगह “क्षमा दान कर दिया” गया?


इस घोटाले में जिन सचिवों के खिलाफ जांच शुरू हुई थी। इसमें तिंदवारी ब्लाक में पंचायत सचिव प्रभाकर, दिनेश, अजीत पाल, प्रदीप राना, धीरेंद्र कुमार, आकाश वर्मा, नरैनी में सतीश, दिनेश सिंह, बबेरू में कमल यादव, हरिनारायन, शिवलाल, बिसंडा में रामदास, अजीत सिंह अनिल कुमार, अरुण कुशवाहा, अखिलेश, अरविंद कुमार, देवेंद्र, राममूरत, रामचंद्र, प्रमोद कुमार, जसपुरा में योगेश, आनंद मोहन हैं।

add
इस गंभीर मामले में डीपीआरओ आनंद सरोज से उनका पक्ष जानने के लिये काल किया तो उन्होंने सवाल को तो धैर्य से सुना पर कमासिन में गौशाला निरीक्षण की बात कह कर टाल गये। दूसरे दिन फिर काल किया तो अति व्यस्तता जताई। कहा की काल बैक शाम को करुगां पर “साहब की काल” नहीं आई। क्या करें “फिर हमने खबर का पहला गेयर” डाल दिया है।खबर की तह तक जाने के लिये इस “समाचार में गेयर हम डालते” ही रहेगें।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महोबा : घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला, अभियुक्त को दस साल की हुई कैद, 15 हजार का अर्थदंड भी ठोका

अयोध्या वासी वैश्य ‘समाज’ बनना चाहता है ‘ओबीसी’: प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh Desk

राजन हत्याकांड: वर्चस्व की लड़ाई में दिनदहाड़े गोली मारकर हुई थी हत्या, छह को आजीवन कारावास

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम के कड़े निर्देश अधिकारी समस्याओं का निस्तारण गुण बत्ता एंव तत्परता से करें।

पूर्व विधायक दलजीत नें होली की दी शुभकामनाएं: बोले भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनायें

City News Uttar Pradesh

खादी ग्रामोद्योग कार्यक्रम में रजत सेठ एवं अंकित गुप्ता नें दी शिक्षा: उड़े होश !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़