25.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

जन औषधि पर ‘डाक्टरों’ का ‘डाका’: सस्ती दवा से तौबा, कमीशन से यारी, सिस्टम मौन !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी “प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना” को बांदा में खुलेआम बर्बाद किया जा रहा है और इस बार खलनायक हैं वे सरकारी डॉक्टर जिन पर जनता की सेवा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है ! यह योजना गरीबों को उच्च गुणवत्ता वाली सस्ती जेनरिक दवा देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन डॉक्टर इसे अपनाने की बजाय अपने निजी कमीशन बिचौलियों की दवाइयाँ लिख रहे हैं।

जन औषधि पर 'डाक्टरों' का 'डाका': सस्ती दवा से तौबा, कमीशन से यारी, सिस्टम मौन !

मरीज जब जन औषधि केंद्र से दवा खरीदकर दिखाता है तो डॉक्टर कह देते हैं “यह दवा काम नहीं करेगी !” बांदा के राजकीय जिला पुरुष चिकित्सालय में जन औषधि केंद्र चालू है, लेकिन डॉक्टर अपने कमीशनधारी ब्रांड्स से जुड़ाव के चलते इस केंद्र से दूरी बनाए हुए हैं। परिणाम गरीब मरीज बाजार की महंगी दवाओं के बोझ तले दबे जा रहे हैं। एक कथित पत्रकार ने तो जन औषधि केंद्र को धमकाया कि वे 10 की सरकारी इंजेक्शन न बेचें, क्योंकि इससे उसकी मोटी कमाई पर चोट पड़ रही थी। विरोध करने पर उस पत्रकार ने फर्जी खबर छापकर केंद्र को ही बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया।

जन औषधि पर 'डाक्टरों' का 'डाका': सस्ती दवा से तौबा, कमीशन से यारी, सिस्टम मौन !

सीएमओ डॉ. एस.डी. त्रिपाठी ने स्वयं केंद्र का निरीक्षण कर स्पष्ट किया “यहाँ सभी कार्य नियमानुसार चल रहे हैं, फर्जी तरीके से बदनाम किया जा रहा है।” जनपद बांदा में खोले गए 11 जन औषधि केंद्रों में से अधिकांश में बिक्री इतनी कम है कि फार्मासिस्ट का वेतन निकालना भी मुश्किल हो गया है। फार्मासिस्ट दिनभर खाली बैठते हैं मरीज आते हैं, मगर डॉक्टर जन औषधि की दवा नहीं लिखते। परियोजना के वेंडर प्रीतेश भारत मिश्रा ने बताया कि वह डॉक्टरों को योजना समझाते हैं, लेकिन कमीशन के अभाव में वे दवाएं लिखने को तैयार नहीं। उन्होंने तथाकथित पत्रकार की करतूत की लिखित शिकायत लखनऊ और जिलाधिकारी को भेजने की बात कही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का चमत्कार: सदस्यता अभियान के प्रति उमड़ा रहा भारी रुझान

City News Uttar Pradesh

बांदा जिलाधिकारी अनुराग पटेल “यूपी रत्न” से सम्मानित : जिले में हर्ष की लहर

City News Uttar Pradesh

रहस्यमय खुदकुशी : किशोरी नें सुने घर में फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

भविष्य की नींव: नवाचार और मेहनत से चमकते सरकारी स्कूल, शिक्षकों ने बदली तस्वीर”

बुंदेलखंड में बच्चियां करती हैं तर्पण, धीरे-धीरे लुप्‍त हो रही अनूठी परंपरा महबुलिया

City News Uttar Pradesh

नई नहर की टेस्टिंग बनी मुसीबत: कटान से गांव में घुसा पानी, बाढ़ जैसे हालात

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़