31.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड के लिए हीरा परियोजना है अभिशाप ! बिरला ग्रुप मचायेगा तबाही ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लाखों पेड़-पौधों से हरे-भरे बुंदेलखंड के बक्सवाहा जंगल को हीरा खदान के लिए उजाड़ देने की सरकारी योजना किसी तबाही से कम नहीं होगी। यह तबाही का मंजर बिरला गुरूप करेगा। यूपी-एमपी स्थित बुंदेलखंड, के इस क्षेत्र से 2.15 लाख पेड़-पौधे काटने की परियोजना बुंदेलखंड के लिए बहुत बड़ा अभिशाप है !


इस जंगल के पेड़ कटने से बुंदेलखंड में जैव विविधता और ईको सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचेगा। यहां बड़ी संख्या में तेंदुआ, भालू, बारहसिंगा, हिरण आदि वन्य जीव और मोर व गिद्ध जैसे दुर्लभ पक्षी हैं। यह भी खत्म हो जाएंगे।

एमपी सरकार हीरों के चक्कर में बुंदेलखंड का एक बड़ा हरा-भरा जंगल नेस्तनाबूत करने की कोशिश में है। आठ साल पहले भी यह कोशिश हुई थी, लेकिन ग्रामीणों ने यहां खुदाई करने वाली कंपनी को खदेड़ दिया था। जंगल कटने से छह गांव प्रत्यक्ष रूप से और 13 गांव अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होंगे।


यहां आबाद 25 हजार लोगों का जीवन प्रभावित होगा। सरकार ने बिड़ला ग्रुप को यह काम सौंपा है। बक्सवाहा जंगल हीरा परियोजना बुंदेलखंड के लिए अभिशाप है। इसका हर स्थिति में विरोध जरूरी है। चिपको आंदोलन की तर्ज पर पर्यावरण प्रेमियों को जंगल में धरना देकर पेड़ बचानें के प्रयास करना चाहिए।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

COVID-19 in UP : कोरोना संक्रमण की खतरनाक रफ्तार, 24 घंटे में 34379 नए केस मिलने से हाहाकार, 195 लोगो की हुई मौत …

बुंदेलखंड में गिर रहा शिक्षा का स्तर : यहां 24 फीसदी बच्चे ही स्मार्ट

City News Uttar Pradesh

Banda : बुंदेलखंड में जल दोहन भरपूर, संरक्षण की कोशिशे कोसों दूर …

Banda : कोरोना के कहर से प्रशासन में हलचल, आयुक्त के साथ भ्रमण एवं निरीक्षण …

बांदा में मानसूनी सीजन बना यमदूत : लील डाली 126 जानें, हुआ खुलासा

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का बड़ा एक्शन: ओवरलोड, ओवरस्पीड और स्टंटबाज़ों पर चलेगा कानून का डंडा

ब्रेकिंग न्यूज़