City News Uttar Pradesh
जिंदगी के 105 वर्ष गुजरे : गिनीज बुक में दर्ज होगा वत्सला का नाम
उत्तर प्रदेश

जिंदगी के 105 वर्ष गुजरे : गिनीज बुक में दर्ज होगा वत्सला का नाम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में उम्र के पड़ाव को लेकर वत्सला का रिकार्ड चर्चा में है। करतल में कार्बन डेटिंग से हथिनी वत्सला की उम्र का खुलासा होने पर “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में नाम दर्ज होगा। इसकी उम्र तकरीबन 105 वर्ष हो चुकी है। बांदा जनपद से सटे मध्यप्रदेश के पन्ना रिजर्व टाइगर में रह रही वत्सला की उम्र पता करने के लिए कार्बन डेडिंग कराने की तैयारी की जा रही है।

जिंदगी के 105 वर्ष गुजरे : गिनीज बुक में दर्ज होगा वत्सला का नाम
105 years of life passed: Vatsala’s name will be recorded in Guinness Book

दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी वत्सला बांदा जनपद की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के पन्ना रिजर्व टाइगर में है। अभी तक इस हथिनी के जन्म का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसके चलते इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अभी तक दर्ज नहीं हो सका है। लेकिन कार्बन डेटिंग से वत्सला की उम्र का सही आंकलन हो सका है।

जिंदगी के 105 वर्ष गुजरे : गिनीज बुक में दर्ज होगा वत्सला का नाम
105 years of life passed: Vatsala’s name will be recorded in Guinness Book

बता दें कि वत्सला दो दशक से पर्यटकों और वन्य जीव प्रेमियों के लिए आकर्षक का केंद्र है। हथिनी की उम्र तकरीबन 105 वर्ष बताई जा रही है। जबकि दुनिया के सबसे अधिक उम्र वाले हाथी लिन वांग ताइवान की 86 वर्ष की आयु में 26 फरवरी 2008 को मौत हो चुकी है। हथिनी वत्सला को दो बार मौत के मुंह से बचाने वाले पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार गुप्ता बताते हैं कि वत्सला की सही उम्र का पता लगाने के लिए मोलर टीथ का कार्बन डेटिंग कराया जाएगा। इस पद्धति से वत्सला की आयु का पता चलेगा।

जिंदगी के 105 वर्ष गुजरे : गिनीज बुक में दर्ज होगा वत्सला का नाम
105 years of life passed: Vatsala’s name will be recorded in Guinness Book

उनका कहना है कि हाथी की औसतन उम्र 60 से 70 साल होती है। 70 वर्ष की आयु तक हाथी के दांत गिर जाते हैं। दो दशक पूर्व जब पहली बार मैंने वत्सला को देखा था तो इसके दांत गिर चुके थे। वत्सला की दाढ पिछले माह गिर गई है। जो हमारे पास है, यह वत्सला का अंतिम दांत था। बताया कि मूल टीथ का कार्बन डेटिंग जिसे रेडियो कार्बन डेटिंग भी कहा जाता है। इसका उपयोग लकड़ी, हड्डी, चमड़ी बाल और खून के अवशेष की उम्र अथवा कितनी पुरानी है। इसका पता लगाने में किया जाता है। बता दें कि यदि वत्सला की उम्र 105 वर्ष हुई, तो उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : देश का बहुचर्चित बाल यौन उत्पीड़न: आरोपियों की रिमांड 26 तक बढ़ी …

City News Uttar Pradesh

शर्मनाक : मछली का शिकार कर रहे बालक के साथ युवक ने किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

गंभीर बीमारी से पीड़ित बहन को गोद में लेकर डीएम के दरबार पहुंची वंदना, जिलाधिकारी पीड़ा सुन हुए भावुक, तत्काल अपने स्कार्ट गाड़ी से भेजा अस्पताल

“मुस्कान अभियान” के तहत 18 लाख के 72 मोबाइल फोन बरामद,जनता में खुशी की लहर

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग समझ गये बांदा “गंदगी का हैं टापू” : सफाई व्यवस्था “बेकाबू” ! …

City News Uttar Pradesh

सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत: परिजनों ने लगाया जाम, दो घंटे हाईवे रहा बाधित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़