City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : जांमू की गौशाला की हालत दयनीय, भूख और ठंड से मर रही हैं गायें…

  • विनोद मिश्रा
बांदा। एक तरफ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौशालाओं के सही ढंग से संचालन के लिए सख्त निर्देश दिए हैं ,इतना ही नहीं गौ माता की रक्षा सुरक्षा और भोजन व्यवस्था के लिए बजट भी दे रहे हैं, इसके बावजूद भी बांदा के कमासिन ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत जांमू में गौशाला का संचालन प्रधान और सचिव की लापरवाही के कारण सही ढंग से नहीं किया जा रहा है.हालात यह है कि जांमू गांव की गौशाला में गायें खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं ,उन्हें  पानी चारा भूसा नहीं मिल रहा है ,इस समय सर्दी का मौसम है खुले आसमान में गायें ठिठुर रही हैं, आए दिन गौ माताओं की भूख और सुरक्षा के अभाव में मौतें हो रही हैं, कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अधिकारी भी अनदेखी कर रहे हैं .यही वजह है कि जिम्मेदार प्रधान और सचिव गौ माताओं के रखरखाव में घोर लापरवाही बरत रहे हैं।
गांव का कोई भी व्यक्ति जब प्रधान ,सचिव व पंचायत मित्र को  कुछ कहता है तो वह लड़ाई झगड़ा करने को आमादा हो जाते हैं,  सचिव से जब कोई गांव वाला  किसी समस्या के समाधान के लिए कहता है तो वह देख लेने की धमकी देता है..और कहता है गायों के  रखरखाव के लिए कोई बजट नहीं है  यही बात प्रधान और पंचायत मित्र भी कहते हैं  जब अधिकारियों से कहा जाता है तो कहते हैं कि प्रधान और सचिव के पास गौशाला संचालन के लिए पर्याप्त बजट दिया गया है अब क्या सही है क्या गलत है भगवान जाने लेकिन गौशाला  की हालत बेहद दयनीय है..गांव के राजू यादव, बाल केश ,रज्जा तिवारी  आदि लोगों ने बताया कि इस भीषण ठंड में गायों की सुरक्षा के लिए कोई छाया का इंतजाम नहीं किया गया  है. गौशाला के अंदर एक गडही है   जिसमें जलभराव रहता है और गाय पानी पीने के लिए जाती हैं तो उसी में फंस कर मर रही हैं इस समस्या का समाधान भी नहीं किया जा रहा,तमाम गायें ठंड व भूख से मर रही हैं, ऐसी दशा में ग्रामीणों ने गायों के सही रखरखाव और उनके चारा पानी का इंतजाम किए जाने की मांग शासन प्रशासन से की है ग्रामीणों ने चिंता जताई है कि जब योगी जी गायों की रक्षा सुरक्षा खाने पीने के लिए बजट दे रहे हैं तो आखिर वह बजट जाता कहां है और जिम्मेदार अधिकारी जांमू की गौशाला के प्रति उदासीन रवैया क्यों अपनाए हुए हैं।
( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महिला को दिया तीन तलाक: पति समेत पांच लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट

मनरेगा ‘भ्रष्टाचार’ में ‘विस्फोटक’ खुलासा: फर्जी हस्ताक्षर से ‘लूटा’ सरकारी ‘खजाना’

City News Uttar Pradesh

बालू खनन में योगी सरकार के खजाने को पटखनी बालू ठेकेदारों का खजाना बना “कुबेर”

हत्या आरोपी दे रहे पुलिस को चकमा: बीत गये अड़तालिस घंटा

City News Uttar Pradesh

हाईवे पर ट्रकों की सीधी भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत; पांच गंभीर रूप से घायल

बुंदेलखंड की स्वाद युक्त अरहर पंत औऱ आइपीए किसानों की शान ! …

ब्रेकिंग न्यूज़