City News Uttar Pradesh
जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद द्वारा जलजीवन मिशन की समीक्षा: अधिकारियों के छूटे छक्के
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद द्वारा जलजीवन मिशन की समीक्षा: अधिकारियों के छूटे छक्के

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन की समीक्षा की। मंत्री के ताबड़ -तोड़ सवालों से विभागीय अधिकारी वातानुकूलित सभागार में पसीनें -पसीने दिखे। उन्होंने हर घर नल जल योजना के तहत जनपद में निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ जलसंरक्षण पर हो रहें कार्यों का हाल जाना। अधिकारियों को अपनी गहरी नालेज का आभास कराते हुये यह संकेत भी दिये की उन्हें मालूम है की जन्नत की हकीकत क्या है। बैठक सर्किट हाउस में आयोजित थी ।

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद द्वारा जलजीवन मिशन की समीक्षा: अधिकारियों के छूटे छक्के
Review of Jal Jeevan Mission by Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad: Officers missed sixes

बैठक में मंत्री ने जनपद में संचालित पेयजल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि चारों कार्यदाई संस्थाएं लक्षित पेयजल परियोजनाओं पर कार्य शीघ्रता के साथ निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करें, जिससे इन परियोजनाओं के आसपास निवासरत ग्राम वासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सरकार की मंशानुरुप पूर्ण हो सके। परियोजनाओं पर निर्धारित समया वधि में कार्य पूर्ण करके राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें। परियोजना से संबंधित अधिकारियों को लगन के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित भी किया।

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद द्वारा जलजीवन मिशन की समीक्षा: अधिकारियों के छूटे छक्के
Review of Jal Jeevan Mission by Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad: Officers missed sixes

मंत्री रामकेश नें कहा की उन्होंने कहा कि पेयजल परियोजनाओं के तहत तैयार की जाने वाली पानी की टंकी एवं अन्य संबंधित इकाइयों के ऊपर अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रध्वज भी लगाएं जिससे आम जनमानस तक राष्ट्र की अखंडता एवं एकता का संदेश प्रसारित हो सके। सिंचाई विभाग सभी नहरों में समय से सफाई अभियान पूरा करने के निर्देश दिये। कहा की अनिवार्य रुप से टेल तक पानी पहुंचना चाहिये, जिससे यहां के कृषकों को फसलों की बुबाई के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद द्वारा जलजीवन मिशन की समीक्षा: अधिकारियों के छूटे छक्के
Review of Jal Jeevan Mission by Jal Shakti Minister Ramkesh Nishad: Officers missed sixes

मंत्री ने भूगर्भ जल संवर्धन अधिकारी को निर्देश दिये कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में भूगर्भ जल के गिरते स्तर पर जनजागरुकता अति आवश्यक है इस हेतु 20 करणीय बिन्दुओं पर रिपोर्ट तैयार करते हुये जनपद एवं ब्लाक स्तर पर गोष्ठियां एवं बैठके आयेाजित कर आमजनमानस को भूगर्भ संवर्धन एवं जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताये।

जल निगम जलजीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की निगरानी ग्रामीण स्तर पर ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित कर पूर्ण करें जिससे पेयजल परियोजनाओं की वास्तविक छवि उजागर हो सकें। कार्यदायी संस्थायें लक्ष्य पेयजल परियोजनाओं का कार्य निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराने हेतु साइटों पर मजदूरों की संख्या में वृद्वि करें।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- बुन्देलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष को ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन…

City News Uttar Pradesh

गजब खेल : एक धान खरीद केंद्र में कतारें, तो दो दूसरा कागजों पर संचालित

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : कुख्यात डकैत बलखडिय़ा के मददगार को पांच साल की कारावास, पाठा के जंगलों में थी कभी नाम की दहशत …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का “शिक्षकों से वादा”: कहा- सीएम योगी तक पहुँचाऊँगा आपकी बात

City News Uttar Pradesh

संपूर्ण समाधान दिवस : “गये थे हरि भजन को ओटन लगे कपास” ! …

City News Uttar Pradesh

सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेड कर रहा “जपूं तेरा नाम” भजन …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़