City News Uttar Pradesh
मंदिर के पास 'बछड़े' का 'कटा सिर' मिलने से हड़कंप: प्रदर्शन और जाम से प्रशासन के 'उड़े होश' !
उत्तर प्रदेश

मंदिर के पास ‘बछड़े’ का ‘कटा सिर’ मिलने से हड़कंप: प्रदर्शन और जाम से प्रशासन के ‘उड़े होश’ !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र की स्वराज कॉलोनी में शिव मंदिर के पास गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। घटना सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई, लोगों में आक्रोश उमड़ पड़ा और हालात तनावपूर्ण हो गए।

मंदिर के पास 'बछड़े' का 'कटा सिर' मिलने से हड़कंप: प्रदर्शन और जाम से प्रशासन के 'उड़े होश' !

मामला स्वराज कॉलोनी की गली नंबर दो के पास का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह मंदिर के समीप बछड़े का कटा सिर देख लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते सूचना आग की तरह फैल गई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और बछड़े के कटे सिर को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मंदिर के पास 'बछड़े' का 'कटा सिर' मिलने से हड़कंप: प्रदर्शन और जाम से प्रशासन के 'उड़े होश' !

नारेबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने इसे धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की साजिश करार दिया। दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया, लेकिन तब तक पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।

मंदिर के पास 'बछड़े' का 'कटा सिर' मिलने से हड़कंप: प्रदर्शन और जाम से प्रशासन के 'उड़े होश' !

पुलिस ने बछड़े के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में डायरिया डायन मारे जात है : हॉस्पिटल फुल, स्ट्रेचर पर चल रहा है इलाज

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र नें ली स्वास्थ्य समिति की बैठक: योजनाओं में सुधार के निर्देश

City News Uttar Pradesh

पर्यटन एंव मंडल के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह का दौरा कर गया “धमाल और कमाल”

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा : “नवेली बुंदेली अभियान” बन गया है “बांदा की शान”

पूर्व विधायक दलजीत करते हैं ‘दिलों पर राज’: राजनीति औऱ समाज सेवा की बनें मिसाल !

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम अनुराग नें परखा : बुंदेली कन्या जन्मोत्सव में योजनाओं से लाभान्वित की क्या है दशा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़