- विनोद मिश्रा
बांदा। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कर्जदारी का चस्का लग गया है। अब यह चस्का बेस्वाद होने जा रहा है।बिजली विभाग नें नजरें टेढ़ी कर दी हैं। अंजाम स्वरूप दनादन कुर्की के कोड़े चलेंगे। आपको बता दें की 813 शहरी उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर एक लाख से अधिक बिल बाकी है। इन सभी पर बिजली विभाग का 14 करोड़ से अधिक का बकाया है। प्रशासन ने बकाया जमा न करने वाले इन उपभोक्ताओं की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। बकायेदारों की संपत्ति का ब्योरा खंगालने व एकत्रित करने के लिए लेखपालों को लगाया गया है।

कंगाली से जूझ रहे बिजली विभाग के बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए अफसरों पर शासन स्तर से दबाव है। जिलाधिकारी के निर्देश पर बिजली विभाग ने 2017 से लेकर अब तक के एक लाख के अधिक के 813 बकायेदारों की सूची बनाकर आरसी जारी की है। विभागीय अफसरों का कहना है कि वसूली के लिए लाइनमैनाें से लेकर अफसरों तक को बकायेदारों के घर भेजा गया। तमाम आश्वासनों के बाद भी उन्होंने बकाया बिल जमा नहीं किया।
अब बिजली विभाग से आरसी जारी होने के बाद राजस्व विभाग बकायेदारों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में लग गया है। बकायेदारों की संपत्ति का ब्योरा एकत्र करने के लिए लेखपालों को लगाया गया है। अधिशाषी अभियंता शहरी प्रकाश देव नें बताया की उपभोक्ताओं से बकाया वसूलने के लिए विभाग की हर कोशिश नाकाम रही है। मजबूरन एक लाख से अधिक वाले बकायेदारों को आरसी जारी कर दी गई है। अब राजस्व विभाग भू-राजस्व की भांति इनसे वसूली करेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
